TrendingiranSunetra Pawar

---विज्ञापन---

Kumbh Sankranti 2026 Rashifal: कुंभ संक्रांति कब है, किन राशियों के लिए शुभ होगा शनि की राशि में सूर्य गोचर, जानें अपनी राशि पर असर

Kumbh Sankranti 2026 Rashifal: कुंभ संक्रांति यानी सूर्य का मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में जाना एक बेहद महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है. आइए जानते हैं, यह संक्रांति कब है, किन राशियों के शुभ या अशुभ है और चेक करें आपकी राशि पर इस गोचर का क्या असर होगा?

Kumbh Sankranti 2026 Rashifal: जब सूर्य एक राशि को छोडकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस खगोलीय घटना को संक्रांति कहा जाता है. जिस राशि में सूर्य प्रवेश करते हैं, उसी के नाम से उस संक्रांति को जाना जाता है. जैसे सूर्य के मकर राशि में जाने पर मकर संक्रांति कहलाती है. यह माह सूर्य की एक नई यात्रा की शुरुआत होती है, जिसका पूरे देश और दुनिया, खेती, फसलों की पैदावार और जलवायु, मौसम और सभी राशियों पर पड़ता है. इससे लोगों के जीवन में सुख, संघर्ष, सफलता और चुनौतियों के योग बनते हैं.

कुंभ संक्रांति 2026 कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में शुक्रवार 13 फरवरी को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में जाएंगे. सूर्य का यह गोचर तड़के 04:14 AM बजे होगा. कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं. कुंभ संक्रांति ज्योतिषीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह व्यक्ति के धैर्य और अनुशासित ऊर्जा को प्रभावित करती है. यह समय जल्दबाजी से निर्णय लेने के बजाय सोच समझकर आगे बढने के लिए उपयुक्त माना गया है. आइए जानते हैं, सूर्य के इस गोचर का किस राशि पर क्या असर होगा?

---विज्ञापन---

कुंभ राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए सामाजिक दायरा बढ़ाने वाला रहेगा. नए लोगों से संपर्क बनेंगे और मित्रों के सहयोग से लाभ के अवसर मिल सकते हैं. करियर में टीमवर्क से सफलता मिलेगी. हालांकि अहंकार या जिद नुकसान पहुंचा सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें और भावनाओं में बहकर फैसले न लें. पुराने मित्रों से अचानक लाभकारी संपर्क बन सकता है.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और प्रतिष्ठा से जुड़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. हालांकि काम का दबाव मानसिक थकान दे सकता है. परिवार के लिए समय निकालना जरूरी होगा. धैर्य से काम लें, परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना फायदेमंद रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय भाग्य को मजबूत करने वाला है. शिक्षा, यात्रा और नए अनुभवों के योग बन रहे हैं. रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी. हालांकि आलस्य या लापरवाही से अवसर हाथ से निकल सकते हैं. सकारात्मक सोच बनाए रखें. कानूनी या शैक्षणिक मामलों में भी सफलता मिल सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मानसिक तनाव या भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान दे सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना इस समय जरूरी होगा. नियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद से मानसिक संतुलन बना रहेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर रिश्तों पर खास प्रभाव डालेगा. दांपत्य जीवन में संवाद की कमी तनाव ला सकती है. व्यापारिक साझेदारी में सोच-समझकर कदम उठाएं. अहंकार टकराव बढ़ा सकता है. विनम्रता और समझदारी से रिश्ते मजबूत होंगे. किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है. कानूनी या अनुबंध संबंधी मामलों में भी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: Study Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये है बच्चों के स्टडी टेबल की सही दिशा, बढ़ती है एकाग्रता, आते हैं बेहतर रिजल्ट

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय कामकाज और स्वास्थ्य से जुड़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार के लिए दिनचर्या में अनुशासन जरूरी होगा. छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिणाम दे सकते हैं. नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को नए अवसर दिख सकते हैं. सहकर्मियों का सहयोग आपके काम को आसान बनाएगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर रचनात्मकता और प्रेम जीवन को मजबूत करेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कला, लेखन या मनोरंजन से जुड़े लोगों को लाभ होगा. हालांकि फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है. मनपसंद कार्यों में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर पारिवारिक जीवन पर असर डालेगा. घर-परिवार में कुछ मतभेद उभर सकते हैं. धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालनी होगी. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभकारी रहेगा. माता से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. घर की मरम्मत या स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय संवाद और प्रयासों का है. मेहनत बढ़ेगी और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. छोटी यात्राओं के योग बनेंगे. हालांकि वाणी में कठोरता रिश्तों में तनाव ला सकती है. सोच-समझकर बोलें. मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नई स्किल सीखने का फैसला भविष्य में फायदेमंद रहेगा.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर धन और आत्मसम्मान से जुड़ा रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन घमंड से बचना जरूरी होगा. पुराना निवेश लाभ देना शुरू कर सकता है. बचत योजनाओं पर ध्यान देना लंबे समय में लाभ देगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद खास है क्योंकि सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा. नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. हालांकि स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर पर ध्यान देना जरूरी होगा. नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आ सकती है. सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है.

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह गोचर आत्ममंथन और अंदरूनी बदलाव का समय है. अकेलेपन का अहसास हो सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें. आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. विदेश या दूर स्थान से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. पुराने अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Amalaki Ekadashi 2026 Date: आमलकी एकादशी कब है, क्यों महत्वपूर्ण है? जानें सही डेट, पूजा विधि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Topics:

---विज्ञापन---