Kojagari Purnima 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली से पहले कोजागर पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती है, साथ ही यह भी पूछती है कि कौन जाग रहा है? जिसके कारण शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप भी अपने घर में मां लक्ष्मी को आमंत्रित करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ उपाय करना होगा। अगर आपके घर में मां लक्ष्मी आती है, तो आपके जीवन में सुख, समृद्धि, वैभव, धन आदि की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए उन उपायों को जानते हैं।
जानें कोजागरी पूर्णिमा 2023 कब
हिंदू पंचांग के अनुसार, 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को प्रातः काल 04:17 से आश्विन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो रही है और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर दिन रविवार को मध्य रात्रि यानी 01:53 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा की शुभ तिथि 28 अक्टूबर मनाई जाएगी।
चंद्रोदय का समय
हिंदू पंचांग 28 अक्टूबर 2023 को कोजागरी पूर्णिमा हैं इस दिन चंद्रोदय शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें- शनिदेव आज से स्वर्णिम अक्षरों में लिखने जा रहे हैं 5 राशियों की तकदीर, 2024 तक आएगा छप्पर फाड़ धन
कोजागरी पूर्णिमा 2023 करें 4 काम
साफ-सफाई
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा के दिन घर की साफ-सफाई अच्छे से करें। इसके साथ ही पूजा घर और घर के मुख्य द्वार को खासकर साफ करें। घर के सभी कूड़ा-कचरा को बाहर निकाल कर फेंक दें। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर जूता-चप्पल आदि न रखें। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का वास होता है। वरना घर में गंदगी रखने से कंगाली, दरिद्रता, कलह आता है।
पूजा घर और मुख्य द्वार की करें सजावट
कोजागरी पूर्णिमा तिथि के दिन घर के मुख्य द्वार और पूजा घर की सजावट करना बिल्कुल न भूलें। मान्यता है कि मुख्य द्वार पर वंदनवार और रंगोली लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है।
यह भी पढ़ें- 100 साल बाद शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगा अकूत धन लाभ
मुख्य द्वार को खोलकर रखें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोजागरी पूर्णिमा तिथि की रात घर के मुख्य द्वार को खोलकर रखना चाहिए। मान्यता है कि यदि आप मुख्य द्वार बंद करके रखते हैं, मां लक्ष्मी घर में वास नहीं होता है।
पूजा घर में जलाएं सात मुखी दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माता लक्ष्मी को घर में बुलाने के लिए पूजा के समय सात मुखी दीपक प्रज्वलित करें। मान्यता है कि कोजागरी पूर्णिमा को संध्या के समय सात मुखी दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण आज और 28 को लगेगा चंद्र ग्रहण, दोनों में से किसका सूतक काल होगा मान्य?
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines