Vastu Rule Vehicle Of Goddess Lakshmi Owl In Home Or Office: संनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं का अपना मुख्य वाहन होता है। जोकि कि भगवान के प्रिय वाहन माने जाते हैं। जैसे मां दुर्गा का सिंह, गणपति बप्पा का मूषक, मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है। हिंदू धर्म में उल्लू को सकारात्मक ऊर्जा धन का प्रतीक माना जाता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में उल्लू की मूर्ति रखने से व्यापार में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
उल्लू की फोटो और मूर्ति को स्थापित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी विशेष कृपा होती है। लेकिन उल्लू की फोटो, मूर्ति या फिर किसी भी देवता की फोटो वास्तु के अनुसार सही दिशा और नियम के अनुसार लगाएंगे, तभी शुभ होगा। गलत दिशा में स्थापित करने से इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल जाते है।
ऑफिस में उल्लू रखने की दिशा
संनातन धर्म में वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने ऑफिस, घर या व्यापार क्षेत्र में उल्लू की मूर्ति जरूर स्थापित करें। मान्यता है, कि उल्लू को पूजने उसकी सेवा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उल्लू की फोटो या मूर्ति को आप ऑफिस में अपने काउंटर, एकाउंट्स बुक, काम करने के स्थान के पास रखे। उल्लू को हमेशा अपने दाहिने ओर रखें। सही दिशा में स्थापित करने से आपके कार्य में आने वाली दिक्कतें दूर होने के साथ-साथ कार्य में विकास भी होगा।
यह भी पढ़े:Chankya Neeti: हमेशा कष्टों से घिरा रहता है ऐसे लोगों का जीवन, जो देते हैं 4 लोगों का साथ
घर पर उल्लू रखने की दिशा
संनातन धर्म में वास्तु शास्त्र के अनुसार आप उल्लू की फोटो या मूर्ति अपने लिविंग रूम, पूजा घर या स्टडी रूम में रख सकते है। वैसे तो घर में लक्ष्मी जी को पूजा जाता है, लेकिन उल्लू को स्थापित करने का अपना विशेष महत्व होता है, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर पर उल्लू रखने से बुरी नजर से भी निजात मिलेगी। घर में सुख समृद्धि और शांति रहेगी। इससे पारिवारिक सामंजस्य बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
8 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines