हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kharmas 2025 Rashifal: खरमास में शुक्र-बुध करेंगे राशि गोचर, इन 3 राशियों का रूठ सकता है भाग्य

Kharmas Rashifal: साल 2025 में 16 दिसंबर से खरमास का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले वर्ष 2026 में 14 जनवरी को होगा. इस बीच शुक्र ग्रह 2 बार और बुध ग्रह 1 बार राशि गोचर करेंगे, जिसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं कि किन 3 राशियों को खरमास में ग्रह गोचर के अशुभ प्रभाव से सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kharmas 2025 Rashifal: सनातन धर्म के लोगों के लिए खरमास का खास महत्व है, जो करीब एक महीने तक चलता है. इस माह में मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं होता है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा साधना और आत्मचिंतन करने से लाभ मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 16 दिसंबर 2025 से लेकर 14 जनवरी 2026 तक खरमास चलेगा. दरअसल, सूर्य ग्रह 16 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 14 जनवरी 2026 की दोपहर तक रहने वाले हैं. हालांकि, इस बीच शुक्र ग्रह और बुध ग्रह का राशि गोचर होगा, जिसका अशुभ प्रभाव मुख्यतौर पर तीन राशियों के जीवन पर पड़ेगा.

चलिए जानते हैं कि खरमास में किस समय शुक्र ग्रह और बुध ग्रह राशि गोचर करेंगे. साथ ही आपको उन 3 राशियों के बारे में जानने को मिलेगा, जिन्हें खरमास में ग्रह गोचर के नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ेगा.

खरमास में शुक्र ग्रह का गोचर

20 दिसंबर 2025 की सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर धन, वैभव, कला और सुंदरता के दाता शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 13 जनवरी 2026 की सुबह तक रहेंगे. 13 जनवरी 2026 को शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

खरमास में बुध ग्रह का गोचर

ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले ग्रह बुध 29 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे. 29 दिसंबर को बुद्धि, त्वचा, तर्क क्षमता और व्यापार के दाता बुध ग्रह सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर राशि गोचर करेंगे.

ये भी पढ़ें- Navpancham Rajyog: 2026 में 3 राशियों को अपार पैसा और पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग, शनि गोचर से 3 बार बनेगा नवपंचम राजयोग

विज्ञापन

खरमास में 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

वृषभ राशि-

खरमास के 30 दिन वृषभ राशि वालों के लिए दुखदायी रहेंगे. जहां कुछ लोगों को अधिकतर कार्यों में असफलता मिलेगी, वहीं कई जातक अपनी सेहत को लेकर परेशान रहेंगे. इसके अलावा घर में पुराने विवाद भी एक बार फिर उभर सकते हैं. खरमास के दौरान न तो कोई नई चीज खरीदें और न ही कोई शुभ कार्य करने की योजना बनाएं.

मकर राशि-

खरमास में शुक्र और बुध ग्रह का गोचर करना मकर राशि वालों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा. आप बात-बात पर भावुक होंगे, जिसका फायदा कोई और उठाएगा. जिन जातकों की सेहत खराब चल रही है, वो मानसिक तनाव से दूर रहने का प्रयास करें. जमीन-जायदाद से जुड़ा सौदा करना खरमास में शुभ नहीं रहेगा.

विज्ञापन

मीन राशि-

शुक्र ग्रह और बुध ग्रह का गोचर करना मीन राशि वालों के लिए इस बार शुभ नहीं रहेगा. आपने अपनी भावनाओं और वाणी पर संयम नहीं रखा तो अच्छे-खासे रिश्ते खराब हो सकते हैं. खरमास के दौरान आप कोई नई चीज की खरीदारी करने से बचें और बचत करने पर खास ध्यान दें.

ये भी पढ़ें- Kharmaas 2025: 16 दिसंबर से लगेगा खरमास, इस डेट से ही क्यों शुरू होता है यह, जानें क्या करें क्या नहीं

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola