Kharmas 2023 Date, Importance, Dos and Donts: सनातन धर्म में खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है। यही वजह है कि इस दौरान जनेऊ, मुंडन और कर्ण छेदन, विवाह, गृह प्रवेश (कान छेदना) जैसे शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार, खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर, शनिवार से हो रही है। जबकि इसकी समाप्ति 15 जनवरी को होगी। आइए जानते हैं कि खरमास कब से कब तक है? इस दौरान क्यों नहीं किए जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य।
खरमास 2023 कब से कब तक है?
दृक पंचांग के अनुसार, खरमास 16 दिसंबर 2023 से शुरू होने वाला है। दरअसल इस दिन दोपहर 3 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस दिन से खरमास शुरू हो जाएगा। जबकि खरमास की समाप्ति 15 जनवरी 2024 को होगी, जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर चुके होंगे।
खरमास का महत्व
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक सूर्य देव जब बृहस्पति की राशि में भ्रमण करते हैं तो उस दौरान गुरु की ताकत कमजोर हो जाती है। साथ ही साथ इस वक्त सूर्य का तेज भी कम हो जाता है। कहा जाता है कि मांगलिक कार्यों के लिए इन दोनों ग्रहों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य निषेध रहते हैं।
खरमास में क्या ना करें
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरमास में किसी भी प्रकार के नए व्यवसाय की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि खरमास के दौरान ऐसा करने से जीवन में संघर्ष बहुत अधिक बढ़ जाता है। साथ ही बिजनेस में कामयाबी मिलने में दिक्कतें आती हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में जनेऊ संस्कार, मुंडन संस्कार और कान छेदन संस्कार नहीं किए जाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से जातक पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरमास में शादी-विवाह जैसे शुभ और मांगलिक कार्य भी नहीं करने चाहिए। खरमास के दौरान ऐसा करने से वैवाहिक जीवन प्रभावित होता है।
यह भी पढ़ें: दिसंबर का महीना इन राशियों की चमकाएगा किस्मत! मिलेंगे पैसों से लेकर तरक्की के कई अवसर
खरमास में क्या करें
ज्योतिषीय मान्यता के अऩुसार खरमास में सूर्य की उपासना सर्वोपरि है। माना जाता है कि खरमास के दौरान सूर्य की पूजा-अर्चना करने से जीवन में शुभता का संचार होता है। इसके साथ ही खरमास में सूर्य को जल अर्पित करना भी शुभकारक माना गया है। ऐसे में खरमास के दौरान सूर्य देव को जल अर्पित करते समय जल में कुमकुम अक्षत और लाल फूल मिलाएं। इसके अलावा सूर्य को जल अर्पित करते समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप भी करें। खरमास में इस विधि से सूर्य देव की उपासना करने के नौकरी-व्यापार में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं आती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines