Kalashtami Importance and Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि काल भैरव को समर्पित होती है। कार्तिक मास की कालाष्टमी 5 तारीख, रविवार को पड़ेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के विग्रह रूप भगवान भैरव से बटुक (बाल) स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि कालभैरव के भक्तों का जो कोई बुरा करता है या चाहता है, उसे तीनों लोगों में कहीं स्थान नहीं मिलता। कहते हैं काल भैरव से काल भी भय खाते हैं। ऐसे में अगर आप भी काल भैरव की कृपा पाना चाहते हैं तो कालाष्टमी के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कालाष्टमी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में।
कालाष्टमी के उपाय
- काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए कालाष्टमी का दिन बेहद खास होता है। ऐसे में इस दिन काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए सर्वप्रथम उनका ध्यान करें। इसके बाद उन्हें श्रद्धापूर्वक सिंदूर, गुलाल, अबीर, फूल इत्यादि अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन भैरव देवता को नीला फूल करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। साथ ही साथ काल भैरव की कृपा प्राप्त होती है।
- मान्यता है कि काल भैरव की पूजा करने से भूत-प्रेत का भय नहीं रहता। साथ ही नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलती है। ऐसे में कालाष्टमी के दिन काल भैरव की विशेष कृपा पाने के लिए “ॐ कालभैरवाय नम:” इस मंत्र का यथ संभव जाप करना चाहिए।
- कालाष्टमी के दिन उपाय के तौर पर लोग काल भैरव के मंदिर में काजल और कपूर का दान करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलना शुरू हो जाता है। ऐसे में कालाष्टमी पर यह उपाय आपके काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर बन रहा है धन योग का दुर्लभ संयोग, 5 राशि के जातकों को होगा बंपर धन लाभ!
- धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी कालाष्टमी के दिन खास उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन किसी भैरव मंदिर में जातक भगवान को चमेली का तेल या सिंदूर अर्पित करने के तमाम आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती है।
- जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति और खुशहाली के लिए भी कालाष्टमी के दिन खास उपाय किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कालाष्टमी के दिन काल भैरव की कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन काल भैरव के मंदिर जाएं और वहां उन्हें नींबू की माला अर्पित करें।
- धर्म शास्त्रों के मुताबिक भगवान काल भैरव का वाहन कुत्ता है। ऐसे में कालाष्टमी के दिन काल भैरव की कृपा पाने के लिए काले कुत्ते को रोटी-गुड़ खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के तमाम कष्टों के छुटकारा मिल जाता है।
- शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, कालाष्टमी का व्रत करना बेहद शुभ फलदायी साबित होता है। ऐसे में कालाष्टमी के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से भगवान काल भैरव की पूजा करनी चाहिए। जिससे अकाल मृत्यु का भी भय नहीं रहता।
यह भी पढ़ें: 365 दिन बाद तुला राशि में सूर्य-मंगल की युति, 16 नवंबर तक जबरदस्त धन कमाएंगे 3 राशि वाले लोग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines