Kajari Teej 2023: कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए रखती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को यानी कल रखा जाएगा। कजरी तीज के दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती हैं। शास्त्रों के मुताबिक, कजरी तीज व्रत के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि कजरी तीज व्रत के दौरान कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।
16 श्रृंगार
शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक, कजरी तीज व्रत के दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही व्रत-पूजा के दौरान हरे या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वहीं इस दिन काले या सफेद वस्त्र धारण नहीं करना चाहिए।
न करें बड़े-बुजुर्ग या पति का अपमान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज व्रत के दौरान महिलाओं को घर के बड़े-बुजुर्ग या पति का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन माता-पिता, बड़े-बुजुर्ग और पति का सम्मान करने के अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: Budh vakri 2023: बुध देव संवारने जा रहे हैं इन राशियों की किस्मत, 15 सिंतबर तक मिलेगा राजा जैसा सुख
गुस्सा करने से बचें
कजरी तीज के दिन व्रती महिलाओं को गुस्सा करने से बचना चाहिए। इस दिन व्रती महिलाओं को अपनी जुबान पर मधुर वाणी ही रखनी ही चाहिए। दरअसल ऐसा करने से व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।
दोपहर में ना सोएं
शास्त्रों के अनुसार, कजरी तीज के दिन महिलाओं को दोपहर में सोना नहीं चाहिए। इसके साथ ही इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए। ध्यान रहे, इस दिन चंद्र देव की पूजा-अर्चना किए बिना पारण करने से व्रत अधूरा माना जाता है।
दूसरों की निंदा ना करें
करजी तीज व्रत के दिन महिलाएं दूसरों की चुगली, बुराई और निंदा करने से बचना चाहिए। इस दिन महिलाओं को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि कजरी चीज के दिन ऐसा करने से व्रत भंग हो जाता है।
ऐसे करें व्रत का पारण
करजी तीज व्रत की पूजा में चने के सत्तू से पकवान बनाने चाहिए। साथ ही इन्हीं पकवानों को खाकर व्रत का पारण करना चाहिए। क्योंकि इसके बिना व्रत का फल नहीं मिलता है। ऐसे में व्रती महिलाएं इसका विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Shani Margi 2023: शनि देव बदलने जा रहे हैं इन 3 राशि वालों की किस्मत, 4 नवंबर तक का समय वरदान के समान
गाय को खिलाएं रोटी और गुड़
कजरी तीज के दिन गाय की सेवा करना अत्यंत शुभ है। कजरी तीज के दिन पूजा के बाद सत्तू के आटे की 7 लोई बना लें। इसके बाद उस पर घी और गुड़ रखकर गाय को खिलाएं। मान्यता है कि कजरी तीज के दिन ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines