Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: ग्रह गोचर के लिहाज से साल 2025 बेहद खास है। इस दौरान 4 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। मार्च में शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वो ढाई साल तक रहेंगे। मई में गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 1 साल तक इसी राशि में रहेंगे। मई में राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां वो 18 महीनों तक रहेंगे। राहु के साथ केतु भी मई महीने में राशि बदलेंगे और सिंह राशि में गोचर करेंगे। इन 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन का समय-समय पर 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको शनि, गुरु, राहु और केतु गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मेष राशि
29 मार्च से मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। इस दौरान हर शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद लोगों की मदद करें। गुरु ग्रह के गोचर में भगवान विष्णु की पूजा करें। राहु के गोचर में भगवान कृष्ण की पूजा और केतु गोचर में गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2025 में शनि की चाल का 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
वृषभ राशि
शनि के गोचर में घर में बनी पहली रोटी गाय, कुत्ते और कौवे को खिलाएं। घर में पीपल के पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। गुरु ग्रह के गोचर में केले के पेड़ की पूजा करें। राहु के गोचर में किसी सफाई कर्मचारी को भोजन कराएं और नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें। केतु गोचर में केले के पत्ते पर उबले चावल रखकर भैरव मंदिर में भोग लगाएं।
मिथुन राशि
शनि के गोचर में चिड़ियों को दाना-पानी दें। काली उड़द और काले तिल का दान करें। गुरु ग्रह के गोचर में पानी में हल्दी मिलाकर नहाएं। राहु के गोचर में नियमित गायत्री मंत्र का जाप करें। बुरी संगत और गलत कार्यों से दूर रहें। केतु के गोचर में 12 ज्योतिर्लिंग के नाम का उच्चारण करें। इसके अलावा नीम का पेड़ लगाना भी शुभ रहेगा।
कर्क राशि
29 मार्च तक आप पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। शनि के गोचर में भगवान शनि की पूजा करें। शनि मंदिर में दान-पुण्य करें। गुरु ग्रह के गोचर में जरूरतमंद लोगों को पीला अन्न और पीले फल का दान करें। गुरुवार को गाय को बेसन के लड्डू खिलाएं और बृहस्पति स्तोत्र का पाठ करें। राहु के गोचर में बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। केतु के गोचर में शिव मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
सिंह राशि
29 मार्च के बाद आप पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। शनि के गोचर में उड़द की दाल की खिचड़ी बनाकर लोगों को खिलाएं। गुरु ग्रह के गोचर में केले का दान करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। राहु के गोचर में भगवान शिव की पूजा करें। पीपल के पेड़ में नियमित जल चढ़ाएं। केतु के लिए हर दिन गायत्री मंत्र का जाप करें।
अन्य राशियों के जातक यदि शनि, राहु, केतु और गुरु गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Surya Chandra Yuti 2025: 28 जनवरी से 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ! मकर राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
6 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines