Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार 12 राशियां होती हैं। ठीक वैसे ही एक दिन यानी 24 घंटे में 12 लग्न का भोग होता है। लग्न अनुसार उपाय करने से कुंडली में प्रत्येक ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको 12 राशियों के लग्न अनुसार महाउपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप सच्चे मन से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपकी मनचाही कंपनी में नौकरी लग सकती है।
मेष लग्न
मेष लग्न के लोगों को अगर मनचाही नौकरी चाहिए, तो उन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- सावन में श्रावण अमावस्या कब? देवी-देवताओं को कैसे करें खुश, जानें तिथि, पूजा विधि और उपाय
वृषभ लग्न
मनचाही कंपनी में नौकरी पाने के लिए वृषभ लग्न के लोगों को शिव जी की आराधना करनी चाहिए। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा, जिससे करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन लग्न
मिथुन लग्न के लोगों की अगर नौकरी नहीं लग रही है, तो उन्हें बुध देवता की आराधना करनी चाहिए। कुंडली में बुध ग्रह की मजबूत स्थिति से करियर में तरक्की मिलेगी। साथ ही नौकरी में भी लाभ होगा।
कर्क लग्न
अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही, तो ऐसे में शनिवार के दिन शनि देवता की पूजा करें और उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना भी शुभ होता है।
सिंह लग्न
अगर आपकी जॉब नहीं लग रही है या आप किसी अच्छी जगह नौकरी करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियां और कंबल का दान करें।
कन्या लग्न
कन्या लग्न के लोग अगर रोजाना तुलसी के पेड़ में जल अर्पित करेंगे, तो इससे उनकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नौकरी में भी तरक्की के योग बनने लगेंगे।
तुला लग्न
मनचाही नौकरी पाने के लिए तुला लग्न के लोगों को भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए। साथ ही हीरे की अंगूठी पहनना भी शुभ होता है।
वृश्चिक लग्न
वृश्चिक लग्न के लोगों की कुंडली में अगर मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, तो उन्हें जीवन में अपार सफलता मिलती है। मंगल को मजबूत करने के लिए आप गाय को मसूर की दाल और गुड़ खिला सकते हैं।
धनु लग्न
अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है, तो आप गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। इसी के साथ गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
मकर लग्न
मकर लग्न के लोग अगर नियमित रूप से पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते हैं, तो उनकी कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है, जिससे नौकरी व करियर में तरक्की मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
कुंभ लग्न
कुंभ लग्न वाले लोग नौकरी में तरक्की और स्थिरता के लिए हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही जरूरतमंद लोगों को मीठी बूंदी का प्रसाद दें।
मीन लग्न
मीन लग्न के लोगों को अगर मनचाही नौकरी चाहिए, तो उन्हें नियमित रूप से देवी-देवताओं की उपासना करनी चाहिए। साथ ही मां तुलसी की पूजा करना भी शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- 6 साल बाद नाग पंचमी पर इन 2 शुभ योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-धान्य से भर जाएगा घर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines