Kaalchakra Today 6 January 2026: ग्रह गोचर के लिहाज से वर्ष 2026 महत्वपूर्ण है. इस दौरान काफी समय बाद मंगल, शनि, राहु और केतु आदि ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है. इसके अलावा युति, महायुति व दुर्लभ योग का भी निर्माण देखने को मिलेगा. ऐसे में समय-समय पर मानव जीवन में बदलाव आना तय है. हालांकि, पहले ही हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल में घटने वाली घटनाओं की जानकारी वार्षिक राशिफल के जरिए मिल सकती है.
आज 6 जनवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2026 में मेष से लेकर मीन राशि वालों को किन-किन ग्रहों से लाभ व नुकसान होगा.
मेष राशि
2026 में आपको देवगुरु बृहस्पति, राहु, शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य मध्यम फल देंगे. इस कारण जून तक भाग्य का साथ मिलेगा और विद्यार्थियों को लाभ होगा. साथ ही रिश्ते और मानसिक स्थिति मजबूत होगी. विदेश या घर से दूर रहकर पढ़ने वालों को भी 2026 में बहुत लाभ मिलेगा. नवंबर व दिसंबर में बृहस्पति आपको शुभ फल देंगे, जबकि राहु आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा शुक्र आपके परिवार की परेशानियों को कम करेंगे. इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
2026 में सूर्य आपको औसत परिणाम देंगे, जबकि शनि, मंगल, चंद्रमा और केतु से सावधना रहना होगा. इस दौरान परिवार में मतभेद हो सकते हैं. हालांकि, शनि की साढ़ेसाती के कारण 2026 में नुकसान होगा. साथ ही सेहत में गिरावट और खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है.
हालांकि, ग्रहों के सेनापति मंगल आपको किसी बड़ी परेशानी में फंसने से बचाएंगे. जनवरी से लेकर 2 मई 2026 तक मंगल अस्त रहेंगे. इस दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं.
जो लोग अन्य 11 राशियों के राशिफल और ग्रहों की स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, वो ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ और माता-पिता से रिश्ते? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines