मई का महीना शुरू हो गया है। ग्रह गोचर के लिहाज से ये महीना बेहद शुभ है। इस दौरान बुध, शुक्र, सूर्य समेत राहु और केतु का गोचर हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के करियर, आर्थिक स्थिति, सेहत, लव लाइफ और संतान के जीवन पर पड़ने वाला है।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं मई माह में कब-कब कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होगा। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि किस ग्रह का गोचर मई माह में उनके लिए शुभ रहेगा और किसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मई 2025 के ग्रह गोचर की लिस्ट
- 7 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में गोचर करेंगे।
- 15 मई को बुध अस्त हो रहे हैं, जो 8 जून तक इसी अवस्था में रहेंगे।
- 23 मई को बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
- 14 मई को गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। 18 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे और 5 दिसंबर को गुरु वापस मिथुन राशि में लौट आएंगे।
- 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
- 18 मई को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे।
- 31 मई को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे।
मई 2025 के शुभ मुहूर्त
- गृह प्रवेश- 7, 8, 9, 10, 14, 17, 22, 23 और 28 मई
- वाहन खरीदने का मुहूर्त- 2, 4, 9, 11, 12, 18 और 19 मई
- कारोबार- 7, 17 और 25 मई
- विवाह- 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23 और 24 मई
- सोना खरीदने का मुहूर्त- 7, 15, 21, और 27 मई
- नामकरण- 4, 8, 14, 18, 22, 25, 27, 28 और 30 मई
- मुंडन- 14, 15, 19, 28, 29 और 30 मई
- अन्नप्राशन- 9, 14, 19, 28 और 29 मई
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 28 दिन बाद चंद्रमा की राशि कर्क में फिर गोचर करेंगे ‘चंद्र’, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन!
ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
- महीने के पहले भाग में सूर्य उच्च के होकर अच्छे परिणाम देंगे। जबकि महीने के दूसरे भाग में सूर्य कमजोर होंगे और मिलेजुले परिणाम देंगे।
- पूरे महीने मंगल आपकी राशि में कमजोर रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य और फैसले लेने में मुश्किलें आएंगी। इसलिए सेहत का ध्यान रखें। खासकर हार्ट या रक्त से संबंधित समस्याएं हैं तो सतर्क रहें।
- पूरे महीने बुध शुभ परिणाम नहीं देंगे। हालांकि 23 मई 2025 के बाद बुध की स्थिति बेहतर हो सकती है।
- महीने के पहले भाग में गुरु ठीक परिणाम देंगे, लेकिन दूसरे भाग में औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
- मई में शुक्र से शुभ लाभ प्राप्त होंगे। संतान और दांपत्य सुख मिलेगा। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
- शनि का गोचर भी इस महीने शुभ नहीं रहेगा लेकिन बीच-बीच में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक मामलों में थोड़ी रुकावटें आएंगी।
- राहु गोचर शुभ नहीं रहेगा। मन भ्रमित हो सकता है। इसलिए फैसले लेते समय सावधान रहें।
- केतु के कारण शुभ लाभ हो सकता है। आध्यात्मिक रुचि और मानसिक शांति मिलेगी।
यदि आप अन्य 11 राशि के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vaishakha Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर चमकेगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा! बुध के नक्षत्र में गोचर करेंगे ‘मंगल’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines