Kaalchakra Today News: जून माह में इस बार कई बड़े व प्रभावशाली ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। ग्रहों की बदली चाल से जहां कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा तो कई जातक पैसों की कमी का भी सामना करेंगे। इसके अलावा पुराने निवेश से लाभ व नुकसान होने के भी योग हैं। हालांकि राशिफल के जरिए व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि जून माह में उनकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि जून माह में मेष से लेकर मीन राशिवालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।
मेष राशि
जून में मंगल मेष राशिवालों की कुंडली के 5वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे उनकी आमदनी बढ़ सकती है। जबकि राहु के कारण कुछ इच्छाएं पूरी होंगी। इसके अलावा कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा और विदेश से कोई अच्छी डील हो सकती है। जून महीने में सूर्य के दूसरे और तीसरे भाव में गोचर करने से सरकारी क्षेत्र से आर्थिक लाभ होगा। लेकिन स्वास्थ्य और यात्रा के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। इस महीने जरूरत से ज्यादा खर्चों को बढ़ने न दें और बजट बनाने की कोशिश करें।
सावधानी-
- बिना सोचे-समझे शेयर बाजार में निवेश न करें।
- अस्थिर निवेश करने से बचें।
- जल्दबाजी में कोई सौदा न करें।
वृषभ राशि
जून में वृषभ राशिवालों के 11वें भाव में शनि के होने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। एक से ज्यादा स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। यदि मेहनत करेंगे तो उसका फल जरूर मिलेगा। इसके अलावा शुक्र गोचर के दौरान सुख-सुविधाओं और यात्राओं पर खर्च होंगे।
नौकरी में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिसका असर आमदनी पर पड़ेगा। जून के मध्य में वृषभ राशिवालों के लिए लंबी अवधि का निवेश करना ही सही रहेगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी से लाभ होने के योग हैं। इस महीने आप संपत्ति या कार खरीद सकते हैं।
सावधानी-
- सोच-समझकर खर्च करें।
- सुरक्षित निवेश ही करें।
- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
ये भी पढ़ें- Video: अंगारक योग का कुंभ राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय
मिथुन राशि
जून में मंगल के कारण मिथुन राशिवालों की आमदनी बढ़ेगी। इस दौरान यदि आप जोखिम उठाकर पैसे कमाने की कोशिश करेंगे तो अच्छा रहेगा। कुंडली में 12वें भाव में राहु के विराजमान होने के कारण फिजूलखर्च होगा। खासकर धार्मिक और मांगलिक कार्यों पर खर्चा होगा। इसके अलावा मंगल और केत के अंगारक योग से स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ेगा।
बुध के 5वें भाव में आने से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। बुध और सूर्य के बुधादित्य योग के कारण अपनी ही वाणी से जून में धन हानि होने की संभावना है।
सावधानी-
- खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
- समझदारी से आर्थिक फैसले लेने होंगे।
अगर आप अन्य 9 राशि के जून के मासिक राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: महेश नवमी पर चंद्र करेंगे कन्या राशि में गोचर, इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओ पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines