Jyotish Tips: ज्योतिष की एक शाखा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के चेहरे और शरीर को देख कर उसका भाग्य और स्वभाव जाना जा सकता है। इसमें शरीर के विभिन्न अंगों की संरचना, उन पर मौजूद तिल व अन्य चिह्न आदि देखे जाते हैं। उन्हीं के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भविष्य का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है।
सामुद्रिक शास्त्र की सहायता से आप भी जान सकते हैं कि कौनसी लड़की आपके लिए शुभ रहेगी। इसके जरिए आप ऐसी लड़की पहचान सकते हैं जिससे विवाह करते ही आपका सौभाग्य जाग उठेगा।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार किसी भी स्त्री में कुछ विशेष शारीरिक विशेषताएं होती हैं। इनके आधार पर उस कन्या के भाग्यशाली होने की पहचान की जा सकती है। जानिए इन संकेतों के बारे में
यह भी पढ़ें: 15 फरवरी से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, सीधे आसमान से जमीन पर आ गिरेंगे
सौभाग्यशाली कन्याओं की पहचान के चिह्न (Jyotish Tips and Samudrik Shashtra)
चौड़ा ललाट
जिस कन्या का ललाट चौड़ा तथा अर्द्धचंद्राकार हो, वे बहुत ही भाग्यशाली होती है। वे जिस भी घर में कदम रखती हैं, वहीं पर साक्षात लक्ष्मी का वास हो जाता है। हर जगह उनकी प्रशंसा होती है और वे सभी तरह का सुख पाती हैं।
ललाट पर त्रिशूल का चिन्ह
यदि किसी कन्या के ललाट पर कहीं भी त्रिशूल का चिह्न दिखाई दें तो उन पर ईश्वर की असीम कृपा होती हैं। ऐसी कन्याएं न केवल खुद को वरन अपने साथ वालों को भी धन-धान्य से मालामाल कर देती हैं। हर जगह उनका सम्मान होता है।
यह भी पढ़ें: आज ही करें राहु का यह उपाय, रातोंरात करोड़पति बना देगा
पैर का अंगूठा
जिन कन्याओं के पैर के अंगूठे सुंदर, गोल, गुलाबी या लाल रंगत लिए तथा उठे हुए होते हैं, वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये जिससे भी विवाह करती हैं, उस व्यक्ति और ससुराल का भी भाग्य चमक जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
12 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines