Jade Plant Crassula: वास्तु शास्त्र में पौधों से जुड़े वास्तु नियम और उसके फायदों के बारे में भी बताया गया है। इसके अलावा कुछ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले पेड़-पौधों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ पौधे ऐसे होते हैं तो घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप फिजूलखर्ची इत्यादि पर नियंत्रण होता है। इसके अलावा घर में धन-धान्य की वृद्धि होने की भी मान्यता है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में जेड प्लांट किस खास दिशा में लगाने से धन-दौलत में विद्धि होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र में क्रासुला के पौधे को शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से निगेटिव एनर्जी दूर होती है। साथ ही साथ घर में बरकत और धन-दौलत में विद्धि होती है। ऐस में अगर आप घर में क्रासुल के पौधे को सही दिश में लगाते हैं तो घर में धन-धान्य में कोई कमी नहीं होती है।
वास्तु नियम के मुताबिक, घर में क्रासुला यानी जेड प्लांट को लगाने से पूर्व इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि इसे बेडरूम में नही लगाया जाता है। दरअसल वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि इसे बेडरूम में लगाने से नींद में खलल पैदा हो सकती है।
दक्षिण दिशा
वास्तु नियम के मुताबिक क्रासुला के पौधे को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन-हानि की संभावना रहती है। ऐसे में घर में जब कभी भी जेड प्लांट यानी क्रासुला का पौधा लगाएं तो उससे पहले उसकी उचित दिशा का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: Shani Uday 2024: शनि का उदय 3 राशियों के लिए वरदान समान, शनि देव दिलाएंगे राजा जैसा सुख!
ऑफिस में भी लगा सकते हैं क्रासुला का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, क्रासुला यानी जेड प्लांट को ऑफिस में भी लगया जा सकता है। हालांकि क्रासुला को ऑफिस में जब भी लगाएं तो यह ध्यान रखें कि इसकी दिशा दक्षिण-पश्चिम हो। ऐसा करने से कार्यों में सफलता मिलने के साथ-साथ धन-लाभ भी हो सकता है।
जेड प्लांट यानी क्रासुला को पूर्व दिशा में लगाना है शुभ
वास्तु नियम के मुताबिक, अगर घर का कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है तो ऐसे में क्रासुला के पौधे को घर में पूर्व दिशा की ओर लगाएं। ऐसा करने से सेहत में जल्द ही सुधार नजर आने लगता है। जेड प्लांट या क्रासुला के पौधे को आप कैश काउंटर पर भी रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होती है। साथ ही घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines