Sagittarius Horoscope 2024 Career Health Finance Love Married Life: राशिफल 2024 के मुताबिक, नया साल धनु राशि के लिए खास रहने वाला है। नए साल में धनु राशि से जुड़े लोगों को करियर, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के आधार धनु राशि का 2024 के लिए पूरा भविष्यफल जानते हैं।
लव लाइफ
लव लाइफ के लिए 2024 का शुरुआती समय अच्छा है। मसलन फरवरी और मार्च की अवधि में लव लाइफ शानदार रहेगी। इस दौरान लव लाइफ में आपसी प्यार बना रहेगा। बुध-शुक्र कारक ग्रह बनकर लव लाइफ में मिठास लाने का काम करेंगे। शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से अप्रैल से मई का समय रोमांस से भरा रहेगा। जून से अगस्त के दौरान लव लाइफ में कुछ हद तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिर सितंबर के बाद का समय लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर से दिसंबर का समय समान्य रहेगा।
वैवाहिक जीवन
नए साल के आरंभ में वैवाहिक जीवन को लेकर दिक्कतें रहेंगी। दरअसल कुंडली के पहले भाव में शनि-सूर्य के होने से दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में इस दौरान आपको रिश्ते को लेकर सतर्क रहना होगा। मार्च में पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। हालांकि जून-जुलाई में यह चिंता दूर होगी। 2024 के आखिरी में वैवाहिक जीवन खुशहाल नजर आएगा।
आर्थिक जीवन
राशिफल 2024 के अनुसार, धन के मामले में नया साल धनु राशि के लिए शुभ रहेगा। जनवरी से जून तक की अवधि में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। गुरु ग्रह जब कुंडली के 5वें भाव में प्रवेश करेगा तो आर्थिक परेशानियां कम होंगी। मई (2024) में जब कुंडली के छठे भाव में गुरु का प्रवेश होगा तो फिजूलखर्ची बढ़ेगी। हालांकि जब शनि कुंडली के 5वें, 9वें या 12वें भाव में प्रवेश करेगा तो स्थिति सामान्य हो जाएगी। कुल मिलाकर नए साल में आपको आमदनी और खर्च का संतुलन बनाकर चलना होगा।
करियर राशिफल
2024 में अप्रैल से अगस्त के बीच जॉब छोड़ने की स्थिति बनेगी। हालांकि इस समय आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि नौकरी छोड़ने पर मुश्किल में पड़ सकते हैं। सितंबर का महीना करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। इस दौरान नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं।
सेहत
सेहत के लिहाज से 2024 धनु राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। इस दौरान राहु-केतु की स्थिति की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। धूम्रपान हर हाल में छोड़ना होगा, नहीं तो सेहत से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती जाएंगी। गरु ग्रह जब कुंडली के छठे भाव में प्रवेश करेगा तो इस दौरान आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें होंगी। पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ेंगी। ऐसे में सेहत को लेकर खास सतर्क रहना होगा। कुंडली के तीसरे भाव में जब शनि का प्रवेश होगा तो सेहत से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती जाएंगी।
2024 में क्या उपाय करना रहेगा शुभ
शनिवार को मंदिर में काले तिल का दान करें।
रविवार को भैरव देव की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
माथे पर पीला चंदन या हल्दी का टीका लगाना शुभ फलदायी रहेगा।
यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि वालों के लिए 2024 कैसा रहेगा, जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines