Hindu Nav Varsh 2024: साल 2024 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से हो रही है। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस बार हिंदू नववर्ष संवत 2081 भी आरंभ होगा। बता दें कि नववर्ष संवत 2081 पर 3 दुर्लभ राजयोग बनने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू नववर्ष पर शश राजयोग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनने वाले हैं। बता दें कि यह तीनों राजयोग हिंदू नववर्ष पर 30 साल बाद बनेंगे।
मान्यता है कि हिंदू नववर्ष के राजा मंगल देव को माना गया है और नववर्ष का मंत्री शनि देव हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, नववर्ष पर शनि और मंगल देव का प्रभाव भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा। नववर्ष के दिन बन रहे हैं 3 राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में भी वृद्धि हो सकती है। तो आइए आज इस खबर में उन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए नववर्ष बेहद ही लाभकारी हो सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए नववर्ष बहुत ही शुभ रहेगा। बता दें कि नववर्ष में आय कमाने के नए-नए स्रोत बनेंगे। साथ ही धन कमाने के भी मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी भी कार्य में घरवालों का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए हिंदू नववर्ष कारोबार और करियर के मामले में लाभदायक रहेगा। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में वृद्धि हो सकती है। आय में बढ़ोतरी भी होगी। धन कमाने के कई सारे मौके मिलेंगे। जिससे आप अपने सारे भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वाले लोगों के लिए नववर्ष फलदायी रहने वाला है। जो लोग वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नए रिश्ते बनेंगे। साथ ही जो लोग राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबारियों के लिए हिंदू नववर्ष बेहद शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें- 11 दिन बाद शुरू होगा चैत्र माह, जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें
यह भी पढ़ें- होली पर बनेगा 10 साल बाद महालक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों को होगा आकस्मिक धन का लाभ
यह भी पढ़ें- आज वृश्चिक समेत 3 राशियों को एक गलती पड़ सकती है भारी, जानें वित्तीय राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines