Hast Rekha Shastra: हथेली में मौजूद रेखाएं और खास चिह्न व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकार इन्हीं रेखाओं और खास चिह्नों का अध्ययन कर भविष्य के बारे में बताते हैं। जिस प्रकार सेहत के बारे में हथेली में मौजूद स्वास्थ्य से लगाया जाता है, उसी तरह हथेली में मौजूद कुछ खास रेखाएं और निशान सरकारी नौकरी के संकेत देते हैं। आइए हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि हथेली की किन रेखाओं से सरकारी नौकरी का पता लगाया जा सकता है।
सरकारी नौकरी का संकेत देती हैं ये रेखाएं
- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की हथेली गुरु पर्वत पर कोई निशान या चिन्ह होता है तो उस व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं प्रबल रहती हैं। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत पर त्रिभुज चिह्न या कोई ऐसी रेखा हो जो भाग्य रेखा को छूती हो तो उन लोगों के भी सरकारी नौकरी के योग रहते हैं। वहीं अगर भाग्य रेखा, जीवन रेखा को काटे और गुरु शनि पर्वत के बीच से निकले तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं और भी ज्यादा अधिक हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Saturn Retrograde: शनि वक्री होना इन 6 राशि वालों के लिए वरदान! 2 साल तक बरसेगी कृपा
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत पर त्रिभुज का निशान बनता है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी के योग और अधिक प्रबल हो जाते हैं। वहीं अलग किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जाती है, तो उसे सरकारी नौकरी में उच्च पद मिलता है। बुध पर्वत हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को कहा जाता है।
- हस्तरेखा शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु सूर्य पर्वत उभरा हुआ हो तो ऐसे व्यक्ति को 30 वर्ष की आयु के अंदर ही सरकारी नौकरी मिल जाती है। साथ ही ऐसे लोग कम उम्र में ही ऊंचे ओहदे पर पहुंच जाते हैं।
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से निकलने वाली कोई दूसरी रेखा, सूर्य रेखा से मिलती है तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी पद में पैसा और उन्नति दोनों ही मिलते हैं। साथ ही ऐसे लोग कार्यस्थल पर बहुत अधिक सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे अधिक भाग्यशाली होते हैं इन 4 राशियों के लोग, अमीरों की लिस्ट में भी रहते सबसे ऊपर
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
14 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines