Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के तृतिया तिथि को रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस विशेष व्रत को सुहागिन महिलाएं रखती है। इसके साथ ही वह भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की प्रतीमा बनाकर पूजा भी करती हैं। सुहागन महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार भी करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो महिलाएं हरतालिका तीज के दिन व्रत रखती हैं, उसके वैवाहिक जीवन में कभी भी किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती। इसके साथ ही दाम्पत्य जीवन में खुशहाली भरी रहती है। कहा जाता है कि हरतालिका व्रत पति की लंबी आयु और पति की सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करते हैं। हरतालिका तीज के दिन कई महिलाएं एक साथ जुटकर एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगती हैं, दिन भर गीत गाकर शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा कर कथा सुनती हैं। साथ ही भगवान शिव के आशीर्वाद भी प्राप्त करती हैं। इस साल हरतालिका तीज पर कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। तो आइए उन शुभ योगों के बारे में जानते हैं।
हरतालिका व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज की शुभ तिथि 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को 11 बजकर 08 मिनट से शुरू हो रही है और इसकी समाप्ति अगले दिन यानी 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। सनातन धर्म में उदया तिथि में कोई भी पूजा-पाठ किया जाता है, इसलिए हरतालिका तीज व्रत 18 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 7 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति सुबह के 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। जो भी महिलाएं हरतालिक तीज की पूजा करनी चाहती हैं, वे इस शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकती हैं।
हरतालिका तीज 2023 पर बन रहे हैं शुभ योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे यह व्रत खास बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन इंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। ज्योतिषियों का कहना हैं कि इस दिन रवियोग का भी योग निर्माण हो रहा है। जो दोपहर के 12 बजकर 8 मिनट से लेकर पूरी रात रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख दें ये 1 चीज, जल्द बन जाएंगे धनवान!
हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सुहागिन महिलाओं को सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, इसके साथ ही नए वस्त्र पहनना चाहिए।
- इसके बाद शुभ मुहूर्त में दीपक जलाकर व्रत का संकल्प ले और पूजा करें।
- पूजा करने से पहले भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा बनाएं।
- इन तीनों देवी-देवताओं की विधि-विधान से पूजा करें।
- व्रत का पाठ करें और भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की आरती जरूर करें।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा करते समय माता पार्वती के लिए ‘ॐ उमायै नमः’ मंत्र का जाप करें।
- भगवान भोलेनाथ के लिए ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का लगातार जाप करते रहें।
- अंत में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की पार्थना करें और सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope : इस सप्ताह इन राशि वालों की होगी छप्परफाड़ कमाई, धन लाभ के हैं प्रबल योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines