हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Hanumanji Ke Upay: बस एक बार कर लें हनुमानजी का यह उपाय, रातोंरात मिटेंगे सब संकट

विज्ञापन

Hanumanji Ke Upay: ज्योतिष में बहुत सी समस्याओं के समाधान के लिए सुंदरकांड का पाठ बताया जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करने से प्रत्येक समस्या हल हो जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इसके पाठ से बजरंग बली प्रसन्न होते हैं और साधक को दर्शन भी देते हैं। जानिए सुंदरकांड के उपायों के बारे में

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बना त्रिग्रही योग, सूर्य-शनि की जोड़ी इन 4 राशियों को कर देगी निहाल

सुंदरकांड के पाठ से मिलते हैं ये फल (Sundarkand and Hanumanji Ke Upay)

  • यदि प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को पूरे मनोयोग और श्रद्धा के साथ सुंदरकांड का पाठ किया जाए तो भक्त शनि, मंगल और राहु-केतु जैसे क्रूर ग्रहों के असर से बच जाते हैं।
  • प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्तों को जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं होती। उनका दुर्भाग्य सदा के लिए दूर हो जाता है और घर में अखंड लक्ष्मी आती है।
  • यदि शत्रु अत्यधिक दुखी कर रहे हों तो सुंदरकांड का सस्वर और जोत लेकर पाठ करना चाहिए। इससे शत्रु मच्छर के समान निस्तेज और हताश होकर हार जाते हैं।

यह भी पढ़ें: पलक झपकते किस्मत चमका देंगे ये टोटके, बिना खर्चें पूरे होंगे सारे काम

कैसे करें सुंदरकांड का पाठ

घर के पूजास्थल अथवा किसी मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा/ चित्र के आगे आसन पर बैठें। गणेश जी की पूजा करें, राम दरबार की पूजा करें, हनुमानजी की पूजा करें। समस्त देवताओं को पुष्प, माला एवं प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद लय के साथ सुंदरकांड का पाठ करें। पाठ समाप्त होने पर प्रसाद का वितरण करें। इस प्रकार पाठ करने से व्यक्ति अपने सभी कष्टों से मुक्ति पा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें