Kannada Hanuman Jayanti 2023 Upay: हनुमान जयंती आज है। इसे उत्तर भारत में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। वैसे तो हनुमान जी की पूजा के लिए हर दिन अच्छा है, लेकिन तिथि विशेष पर की गई पूजा से खास लाभ प्राप्त होता है। कलयुग में जाग्रित देव कहे जाने वाले हनुमान जी की जयंती पर आज कुछ उपाय कर लिए जाएं तो उनकी कृपा प्राप्त होती रहेगी। यहां जानिए हनुमान जयंती के 5 उपाय।
हनुमान जयंती के 5 उपाय
हनुमान जयंती पर आज जब भी समय मिले, स्नान के बाद घर के पूजा स्थान या मंदिर में बैठकर कम के कम एक बार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कर लें। इससे आपके मन-मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही मनोकामना भी पूरी होगी।
हनुमान चीलासा पाठ के अलावा आप चाहें तो हनुमाष्टक और बजरंगबाण का भी पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए ‘ओम् हं हनुमतये नमः’ का कम से कम 108 बार जाप करें। साथ ही अगर संभव हो तो हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें।
हनुमान जी को चोला चढ़ाने से भी उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आप किसी भी हनुमान मंदिर में उन्हें चोला चढ़ाएं। ध्यान रखना है कि चोला का रंग केसरिया या लाल हो।
आज हनुमान जयंती पर आप श्रीरामभक्त को सुपारी, लौंग के साथ-साथ इलायची भी चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि-दोष से छुटकारा मिलता है।
हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उन्हें चमेली का फूल भी अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि इस फूल को चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है।
यह भी पढ़ें: हनुमान जयंत पर आज ऐसे करें हनुमान जी की पूजा, जानें विधि
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
16 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines