Guruwar ke Upay: प्राचीन भारतीय ज्योतिष में गुरुवार अथवा बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु तथा देवगुरु बृहस्पति का वार माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु तथा बृहस्पति की आराधना करने से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं। इनके आशीर्वाद से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य और संपत्ति की भी प्राप्ति होती है। आप भी गुरुवार को कुछ आसान से उपाय करके अपने भाग्य को संवार सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में
सभी संकटों से मुक्ति के लिए गुरुवार को करें ये उपाय (Guruwar ke Upay)
यह भी पढ़ें: आज करेंगे ये उपाय तो मां लक्ष्मी भर देगी घर और भंडार, बरसने लगेगा पैसा
- गुरुवार को किए जाने वाले उपायों में सबसे आसान उपाय है कि आप पीले वस्त्र पहनें, पीला भोजन ग्रहण करें और पीले रंग की चीजों का ही प्रयोग करें। ऐसा करने से जन्मकुंडली में अशुभ चल रहे ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है और गुरु की अनुकूलता मिलने लगती है जिससे सौभाग्य के द्वार खुलते हैं।
- अपने निकट के किसी विष्णु मंदिर में जाएं तथा भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान श्रीहरि को सौभाग्य एवं लक्ष्मी को धन का दाता माना गया है। इनकी आराधना से व्यक्ति के समस्त संकट दूर होते हैं और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने लगती हैं।
- गुरुवार को भूल कर भी न तो उधार लें और न ही किसी व्यक्ति को उधार दें। इससे जन्मकुंडली में गुरु की स्थिति प्रतिकूल होने लगती है जिसके कारण व्यक्ति को बाद में आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
- गुरुवार के दिन अपने ललाट पर केसर अथवा पीले चंदन का तिलक लगाने से सोया भाग्य भी जाग उठता है। इस दिन जब भी कोई काम करने के लिए घर से बाहर निकलें तो अपने माता-पिता, अपने गुरु और भगवान विष्णु का स्मरण कर उनका आशीर्वाद जरूर लें। इससे प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
- यदि कुंडली में गुरु ग्रह की महादशा चल रही हो तो गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल, गुड़, केला आदि पीली वस्तु खाने के लिए दें। ज्योतिषी की सलाह पर किसी निर्धन व्यक्ति या भिखारी को पीले वस्त्र दान देने से भी अचानक आए संकट दूर होते हैं और पैसा आने लगता है।
- यदि कभी किसी ऐसे संकट में फंस जाए जहां से निकलने का मार्ग न मिलें तो गुरुवार के दिन से इस उपाय को आरंभ करें। अपने निकट के किसी विष्णु मंदिर में जाकर भगवान को पीले पुष्पों की माला चढ़ाएं, केसर-चंदन का तिलक लगाएं, पीले वस्त्र धारण कराएं तथा पीले रंग की ही मिठाई का भोग लगाकर विष्णु सहस्रनाम का 11 बार पाठ करें। इसके बाद मन ही मन भगवान से अपने संकट दूर करने की प्रार्थना करें। जल्दी ही आपके संकट दूर होने लगेंगे और आपका भाग्य जाग उठेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines