Gajlaxmi Rajyog 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति अगले माह यानी मई माह की शुरुआत में अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। गुरु बृहस्पति 1 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं मई के अंत यानी 19 मई को दैत्यों के गुरु शुक्र देव भी वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति और शुक्र के मिलने से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने वाला है।
ज्योतिषियों के अनुसार, जब शुक्र और गुरु एक-दूसरे के आमने-सामने या केंद्र भाव या चौथे और सातवें भाव में विराजमान होते हैं तो उस स्थिति में गजलक्ष्मी राजयोग बनता है। गजलक्ष्मी राजयोग बनने से कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य जाग उठेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। तो आइए उन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र और गुरु द्वारा बनाए गए गजलक्ष्मी राजयोग मेष राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। राजयोग बनने के दौरान मेष राशि वाले लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही व्यक्तित्व में निखार भी आएगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको जल्द प्रमोशन मिल सकती है। साथ ही आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग अनुकूल साबित होगा। राजयोग बनने से सिंह राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आय के नए-नए सोर्स बनेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। इस दौरान कारोबार में दोगुना लाभ होने की संभावना है। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं उनको कोई बड़ी डील मिलने की संभावना बन रही है। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। धन के मामले में यह समय अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
यह भी पढ़ें- 1 मई से शुरू हो जाएंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, पूरे माह बृहस्पति रहेंगे मेहरबान
यह भी पढ़ें- शनिदेव इन 5 राशियों पर 180 दिन तक रहेंगे प्रसन्न, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines