धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से वृषभ संक्रांति का दिन बेहद खास है। ये दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, जिस दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने से पुण्य मिलता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिस दिन सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करते हैं, उसी दिन वृषभ संक्रांति मनाई जाती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 15 मई 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 20 मिनट पर सूर्य देव मेष में से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 15 मई 2025 को वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी।
वृषभ संक्रांति से एक दिन पहले 14 मई 2025 को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को संतान, ज्ञान, धर्म, शिक्षा, विवाह और भाग्य का कारक माना गया है, जो एक तय समय में राशि व नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। चलिए जानते हैं वृषभ संक्रांति से पहले गुरु किन तीन राशियों का भाग्य चमकाने वाले हैं।
वृषभ राशि
वृषभ संक्रांति से पहले वृषभ राशिवालों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। घर में चल रहा क्लेश गुरु देव की कृपा से दूर होगा। समझदारी से लिए गए फैसलों के कारण कारोबारियों के काम में बढ़ोतरी होगी। जमीन से जुड़ी कोई डील पूरी नहीं हो रही है तो उसमें सफलता मिलेगी। दुकानदार पिता के नाम पर लग्जरी कार खरीद सकते हैं। जिन लोगों का स्वास्थ्य कुछ समय से अच्छा नहीं चल रहा है, उनकी सेहत गुरु देव की कृपा से सही रहेगी।
- उपाय- नियमित रूप से प्रात: काल में सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ ही गुरुवार का व्रत रखें।
ये भी पढ़ें- Video: ये ग्रह चमकाएगा 31 मई से पहले मकर राशिवालों का भाग्य, जानें राशिफल और उपाय
धनु राशि
धनु को गुरु की प्रिय राशि माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर इसकी विशेष कृपा रहती है। इसके अलावा गुरु धनु राशि के स्वामी भी हैं। ऐसे में गुरु के अधिकतर गोचर का धनु राशिवालों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। इस बार भी गुरु गोचर से धनु राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। साझेदारी में बिजनेस करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बोनस मिल सकता है, जिसके कारण वो कर्ज समय पर चुका पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को गुरु देव के आशीर्वाद से वृषभ संक्रांति से पहले अपना जीवनसाथी मिल सकता है।
- उपाय- रोजाना सूर्य देव को नमस्कार करें और उन्हें जल अर्पित करें। इसी के साथ नीलम रत्न धारण करना शुभ रहेगा।
मीन राशि
गुरु गोचर का गहरा प्रभाव मीन राशिवालों की लव लाइफ पर पड़ेगा। संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और जीवन में प्यार विकसित होगा। युवाओं के व्यक्तित्व में निखार आने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप खुलकर अपने विचार रख पाएंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। आने वाले समय में कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें बोनस मिलने से धन संकट से मुक्ति मिलेगी। गुरु गोचर से पहले मीन राशि के जातकों की सेहत भी बढ़िया रहेगी।
- उपाय- गुरु देव को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें और जरूरतमंद लोगों को धन व वस्त्र का दान करें।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मई तक शुक्र गोचर से इस राशि के लोगों को होगा लाभ, हर काम में मिल सकती है सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines