Grah Dosh Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का जीवन का खास प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की शुभता से जहां जिंदगी खुशहाल नजर आती है, वहीं कुंडली में असंतुलित ग्रह जीवन में अनेक परेशानियों के कारण बनते हैं। ग्रह मुख्य रूप से नौ हैं जिसके लिए शास्त्रों में खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि ग्रहों की शुभता को प्राप्त करने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।
गुरु
अगर कुंडली में गरु खराब है और चंद्रमा, राहु और शनि की स्थिति भी अच्छी नहीं है तो ऐसे में हर गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण मंदिर में चने की दाल अर्पित करें। पीतल के लोटे मंदिर में दान करें। हर रोज धार्मिक स्थल पर जाएं। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। गुरुवार को बाल ना घोएं, कपड़े ना साफ करें। झूठ ना बोलें।
सूर्य
अगर कुंडली में राहु और शनि के साथ सूर्य है तो ऐसे में रविवार को देर तक न सोएं, सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार जरूर करें। जल में गुड़ मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। किसी धर्म स्थान पर दान करें।
चंद्रमा
माता या दादी से चांदी का सिक्का लेकर अपने पास रखें। गले में चांदी की चेन या हाथ में चांदी का कड़ा पहने। ओम् नमः शिवाय बोलते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुक्र
शुक्रवार को गाय को रोटी खिलाएं। अगर संभव हो तो साल में एक बार बछड़े सहित गाय का दान करें। अपने घर में मां लक्ष्मी के भजन और मंत्र का जाप करें। विवाहित हैं तो पत्नी का सम्मान जरूर करें। दफ्तर से घर लौटते वक्त कुछ मीठी वस्तुएं जरूर लेकर जाएं।
मंगल
हर रोज रामायण का पाठ करें। मंगलवार को जमीन न खरीदें। मंगलवार को नए घर में शिफ्ट न करें। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमाष्टक या सुंदरकांड का पाठ करें।
शनि
शनिवार के दिन किसी मंदिर में लोहे के बर्तन दान करें। नया झाड़ू खरीदकर दान करें। मजदूरों को सताएं नहीं, उसे उसकी मेहनत की पूरी रकम दें।
बुध
बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए दाएं हाथ में सोने की अंगूठी दान करें। बुधवार को साबूत मूंग पक्षियों को खिलाएं। बुधवार के दिन मां दुर्गा का दर्शन जरूर करें। बुआ, बहन, बेटी या गुरुमाता का कभी अपमान न करें।
राहु
हर शनिवार शिवलिंग पर एक नारियल चढ़ाएं। काले या भूरें रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल करें। ओम् नमः शिवाय का हर रोज जाप करें। सफाई कर्मचारी को लाल साबूत चने की दाल दान करें।
केतु
माथे पर केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते को रोटी खिलाएं। कुत्ते को कभी सताएं नहीं। महिला-पुरुष को कान में सोना जरूर धारण करना चाहिए। नौ साल से कम ऊम्र के बच्चे को खट्टी-मीठी चीज खिलाएं।
यह भी पढ़ें: शुक्र ग्रह की युति से बदलेगी तीन राशियों की किस्मत, होगा लाभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
49 mins agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines