Grah Gochar 2025: ग्रह के राशि परिवर्तन करने और नक्षत्र में गोचर करने से सभी राशि जातकों पर इसका प्रभाव पड़ता है. इस समय देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में है जो 5 दिसंबर, 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं. वक्री अवस्था में गुरु का राशि परिवर्तन करना कई राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा. गुरु ग्रह कर्क राशि से पीछे लौटते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु का मिथुन में प्रवेश करना 3 राशि के लोगों की किस्मत चमकाएगा. इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. गुरु का गोचर किन राशियों के लिए शुभ है चलिए जानते हैं.
गुरु का राशि परिवर्तन इन राशियों के लिए शुभ
सिंह राशि
गुरु ग्रह का वक्री अवस्था में राशि परिवर्तन करना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. आपके 11वें भाव में गुरु गोचर करेंगे. आपके कमाई के नए स्त्रोत बनेंगे और तगड़ा लाभ होगा. कोई पुरानी इच्छा पुरी होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपको करियर में ग्रोथ मिलेगी. यात्रा के योग बन सकते हैं और निवेश से आपको लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Sign: पंचमहापुरुष योग से इन 5 राशियों का चमकेगाा भाग्य, करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु की वक्री चाल शुभ हो सकती है. तुला राशि के 9वें भाव में गुरु गोचर करेंगे. यह भाग्य का भाव होता है इससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. पिता और गुरु का सहयोग मिलेगा और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी. कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान मिलेगा. आपके सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे. आपका जीवन सुखद रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि के 7वें भाव में गुरु का गोचर होगा. यह समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा. विवाह योग्य रिश्ते आ सकते हैं. जिन लोगों की शादी हो चुकी है उनका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है. पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है. व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे और अच्छी कमाई होगी.
ये भी पढ़ें – Kendra Drishti Yog 2025: केंद्र दृष्टि योग बनने से इन 5 राशियों को मिलेगा अपार लाभ, हर काम होगा सफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines