Brihaspati Shukra Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ग्रह आपस में मित्र होते हैं, तो कुछ एक-दूसरे के परम शत्रु। जब ग्रहों के गोचर से युति और योग बनते हैं, तो ग्रहों की मित्रता और शत्रुता का मनुष्य के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। मई 2024 में दो शुभ ग्रह, बृहस्पति और शुक्र, एक साथ वृषभ राशि बैठेंगे। बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और शुक्र दैत्यों के आचार्य हैं। इन दोनों एक-दूसरे के घोर विरोधी और परम शत्रु हैं। गुरु बृहस्पति 1 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं, तो दैत्याचार्य शुक्र 19 मई को राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।
बृहस्पति-शुक्र युति का राशियों पर प्रभाव
बृहस्पति-शुक्र की युति से 3 राशियों—मेष, कन्या, और वृश्चिक—पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, इन राशियों के के जातकों के जीवन पर क्या असर होगा?
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों पर बृहस्पति-शुक्र की युति का आर्थिक स्थिति, करियर, पारिवारिक संबंध, जीवन शैली और स्वास्थ्य पर गहरा असर होने की संभावना है। खर्च बहुत बढ़ने से जेब खाली रहेगी, आर्थिक तंगी परेशान करेगी। स्टूडेंट्स को एडमिशन को अच्छे कॉलेज में एडमिशन में मुश्किलें आने के योग हैं। पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकता है। महिला जातकों के माइग्रेन से पीड़ित होने की संभावना है।
कन्या राशि (Virgo)
गुरु-शुक्र की युति से कन्या राशि के जातकों को धन हानि होने की संभावना है। नया काम शुरू करते ही बंद करना पड़ सकता है। व्यवसाय में मंदी रहेगी। कर्ज देने वाले सिर पर चढ़े रहेंगे। कारोबार में बेकार की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। गंभीर चोट लगने की संभावना है। परिवार में जमीन-जायदाद के मुद्दे पर मनमुटाव बढ़ेगा। आकस्मिक स्वास्थ्य कारणों से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: एक युग के बाद बना Kuber Rajyoga, 3 राशियों को धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों पर बृहस्पति-शुक्र की युति का नकारात्मक असर होगा। परिवार बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य पर भारी खर्च होने के योग हैं। डेली रूटीन अस्त-व्यस्त होने से हर काम पर असर पड़ेगा। नौकरपेशा को जातकों कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा, सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलेगा, प्रोजेक्ट पूरा न होने से अधिकारियों से चेतावनी मिल सकती है। खानपान में दिक्कत होने से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Guru Gochar: बृहस्पति ग्रह ने बनाया ‘अतिचारी योग’, इन राशियों पर ‘संकट के बादल’, करें ये उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines