Garuda Purana: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को खास महत्व दिया गया है। दरअसल यह पुराण प्रमुख 18 पुराणों में से एक है जिसके अधिष्ठाता भगवान विष्णु माने गए हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस गरुड़ पुराण की रचना वेद व्यास ने की थी। धार्मिक मान्यता है कि गरुड़ पुराण का पाठ तब कराया जाता है जब किसी की मृत्यु हो जाती है। गरुड़ पुराण में सुखी और खुशहाल जीवन के लिए कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसका पालन करके कोई भी व्यक्ति अपना जीवन सफल बना सकता है। आइए गरुड़ पुराण के अनुसार जानते हैं कि किन कामों को करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
भगवान को भोग
गरुड़ पुराण में गृहस्थ आश्रम से जुड़े जातकों के लिए भी खास बातें बताई गई हैं। जिसके मुताबिक गृहस्थ जनों को सहसे भोजन का सबसे पहला भोग भगवान को लगाना चाहिए। गरुड़ पुराण के मुताबिक जो लोग भोजन करने से पहले भगवान को भोग लगाते हैं, उनके घर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसे में गृहस्थ लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
एकादशी व्रत का करें पालन
गरुड़ पुराण के अनुसार, जीवन में आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए व्यक्ति को शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी का व्रत रखना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि जो लोग ऐसा करते हैं, उन्हें जीवन काल में आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता है। इसके अलावा नियमित रूप से तुलसी में जल देना चाहिए। यह उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: 4 नवंबर से शनि देव चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत! साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को भी मिलेगी बड़ी राहत
गाय को खिलाएं पहली रोटी
गरुड़ पुराण के अनुसार, रोजाना घर में बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। इसके साथ ही रसोई घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। मान्यता है कि रोजाना गाय को रोटी खिलाने और रसोई को साफ-सुथरा रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गरुड़ु पुराण के मुताबिक जिस घर में रोजाना मां लक्ष्मी और भगवान की पूजा होती है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।
धर्म ग्रंथों का पाठ
गुरुड़ पुराण के मुताबिक, जीवन में सुख-शांति और समृद्धि पाने के लिए घर में धार्मिक ग्रंथ का पाठ जरूर करना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि जिस घर में धार्मिक ग्रंथों का पाठ होता है, वहां देवताओं का भी वास होता है।
यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत! बिजनेस-जॉब से आएगा अकूत धन
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
11 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines