हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर जरूर कर लें ये 5 काम, भगवान गणपति हमेशा रखेंगे खुशहाल

विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर जरूर कर लें य 5 काम, भगवान गणपति हमेशा रखेंगे खुशहाल

Ganesh Chaturthi 2023: सनातन परंपरा में गणेश जी को प्रथम पूज्य माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि इनकी पूजा के बिना कोई किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य की शुरुआत नहीं की जा सकती। गणपति को समर्पित गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय त्योहार 19 सितंबर 2023 (मंगलवार) से शुरू हो रही है। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का समापन 28 सितंबर को गणपति विसर्जन के साथ किया जाएगा। जिसे लेकर हर तरफ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गणेश चतुर्थी पर आिए जानते हैं कि इस दिन क्या-क्या करना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी पर किन 5 कार्यों को करने से गणेश जी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता रहता है।

 

गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये 5 काम

  • हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथमपूज्य का दर्जा दिया गया है. मान्यताओं के अनुसार, इनकी पूजी किए बिना कोई भी काम की शुरुआत नहीं की जाती है. भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्त से शुरू हो रहा है. जिसे लेकर हर तरफ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. गणेश उत्सव को ये त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से 10 दिनों तक मनाया जाता है.
  • गणेश चतुर्थी के दिन गणपति को अपने घर के ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में विधि-विधान से स्थापित करें। मूर्ति स्थापना के क्रम में इस बात का खास ख्याल रखें कि इसी दिशा की ओर मुख करके उनकी पूजा भी करें। ऐसा करना शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ें: 15 दिन बाद धन के कारक ‘शुक्र’ बदलेंगे चाल, इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन; होगी ताबड़तोड़ कमाई

विज्ञापन
  • शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश को लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र धारण करें। साथ ही इस दिन गणेशजी की पूजा में लाल रंग के पुष्प, फल, और लाल चंदन का प्रयोग करें।
  • गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा में उन्हें दूर्वा जरूर अर्पित करें। कहते हैं एकदंत भगवान को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। जो कोई गणेश चतुर्थी पर गणपति जी को दूर्वा की माला अर्पित करता है, उसके जीवन से हर संकट दूर हो जाते हैं।
  • शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, अगर आप गणेश चतुर्थी पर अपने घर में गणपति की स्थापना कर रहे हैं तो उनकी पूजा समय से और शुभ मुहूर्त में करें। पूजन समाप्ति के बाद भगवान गणेश की आरती करें। साथ ही गणपति को दिन में 3 बार भोग (सुबह, दोपहर और शाम) लगाएं।
  • धार्मिक मान्यता है कि जो कोई गणेश चतुर्थी पर गणपति को उनका प्रिय भोग मोदक और मोतीचूर का लड्डू अर्पित करता है, उसे पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। साथ ही गणेश जी की कृपा से हर कार्य सफल होते हैं।

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं ना करें ये भूल, वरना व्रत हो जाएगा भंग

वक्रतुण्ड गणेश मंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय कोटिसूर्यसमप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।

विज्ञापन

गणेश शुभ लाभ मंत्र

ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर्वर्द सर्वजन्म में वषमान्य नमः॥

गणेश गायत्री मंत्र

ॐ एकदन्ताय विद्धमहे,
वक्रतुण्डाय धीमहि
तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola