Gajkesari Rajyog in Navratri 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, 9 अप्रैल दिन मंगलवार को शाम 7 बजकर 32 मिनट पर चंद्र देव मेष राशि में प्रवेश किए थे। चंद्र देव मेष राशि में 11 अप्रैल को शाम 8 बजकर 40 मिनट तक विराजमान रहेंगे। बता दें कि मेष राशि में गुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि में गुरु बृहस्पति और चंद्र देव का मिलन हो गया है। दोनों ग्रह मिलकर गजकेसरी राजयोग बना रहे हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, जब भी कुंडली में गजकेसरी राजयोग बनता है, जातक को कभी भी धन, सुख-सौभाग्य की कमी नहीं होती है। साथ जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, गजकेसरी राजयोग बनने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि किन-किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।
मेष राशि
गजकेसरी राजयोग बनने से मेष राशि वाले लोगों को नवरात्रि के 9 दिनों में ही चमत्कार देखने को मिलेंगे। बता दें कि जितने भी धन संबंधित समस्याएं हैं उनसे छुटकारा मिलेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। साथ ही किसी भी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पद में प्रमोशन हो सकती है। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। साथ किसी भी कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान पक्ष से अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको धन कमाने के नए – नए स्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेंगी।
तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग अनुकूल साबित होगा। बता दें कि गजकेसरी राजयोग बनने से तुला राशि वाले लोगों के लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- धन कमाने के मामले में बहुत लकी होते हैं कुंभ समेत ये तीन राशि के लोग
यह भी पढ़ें- नवरात्र में ग्रहों का हुआ बड़ा उलट फेर, कुंभ समेत इन 3 राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines