Maa Lakshmi Favourite Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दिवाली का पर्व सिर्फ रोशनी और उल्लास का प्रतीक नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी के स्वागत और उनके आशीर्वाद को पाने का सबसे शुभ अवसर भी है. वैदिक ज्योतिष में कुछ विशेष राशियों को धन, समृद्धि और सुख-सुविधा के लिहाज़ से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त मानी गई है. आइए जानते हैं, वो कौन-सी 5 राशियाँ हैं जो मां लक्ष्मी क बेहद प्रिय होती हैं?
वृषभ राशि
वृषभ राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी हुई है और इसके स्वामी ग्रह हैं शुक्र, जो सौंदर्य, ऐश्वर्य और प्रेम के प्रतीक हैं. इस राशि के जातक मेहनती, धैर्यवान और अपने लक्ष्यों के प्रति अडिग रहते हैं. यही कारण है कि मां लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा रहती है. आने वाले समय में राशि वालों को नए स्रोतों से धन लाभ और आर्थिक स्थिरता मिलने के संकेत हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक व्यवस्थित, जिम्मेदार और अत्यंत मेहनती होते हैं. इनका व्यवहार सटीक और कार्यशैली परफेक्ट होती है. मां लक्ष्मी को ऐसा अनुशासित और समर्पित स्वभाव बेहद प्रिय होता है. आगामी समय में कन्या राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग बन रहे हैं.
तुला राशि
तुला राशि के लोग मिलनसार, कलात्मक और न्यायप्रिय होते हैं. शुक्र ग्रह की यह राशि रचनात्मकता और तालमेल में विश्वास रखती है. मां लक्ष्मी की कृपा से तुला जातक आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं. दिवाली के बाद इन राशियों को निवेश और साझेदारी से बड़ा लाभ संभव है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग विचारशील, भविष्यद्रष्टा और सामाजिक सरोकार से जुड़े होते हैं. ये अपनी मेहनत से जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं. मां लक्ष्मी उन पर विशेष कृपा बरसाती हैं जो समाज को देने का भाव रखते हैं. आने वाले समय में इस कुंभ राशि वालों को अचानक धनलाभ और पदोन्नति के योग हैं.
मीन राशि
मीन राशि जल तत्व की राशि है, जिसके स्वामी हैं देवगुरु बृहस्पति. इस राशि के जातक भावुक, करुणामय और रचनात्मक होते हैं. मां लक्ष्मी को इनका विनम्र और श्रद्धापूर्ण स्वभाव बहुत प्रिय होता है. आने वाले समय में मीन राशि वालों के लिए शुभ कार्यों में खर्च, नए अवसर और मानसिक संतोष के योग हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी में हैं यदि ये 5 गुण तो किस्मत नहीं छोड़ेगी आपका साथ, भाग्य खुद खटखटाता है दरवाजा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
9 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines