Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के ही समान फेंग शुई भी किसी स्थान विशेष की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें पंचतत्वों की ऊर्जा को अलग-अलग कारकों व वस्तुओं के माध्यम से साधा जाता है। यदि आप इन नियमों को ध्यान रखें तो आपके घर से नेगेटिव एनर्जी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इसके साथ ही आपके घर में लक्ष्मी का भी स्थाई वास हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर से निकलते ही दिखें ये पक्षी तो हर कार्य में मिलेगी कामयाबी
इन फेंगशुई टिप्स से घर में आएगी सुख-समृद्धि (Vastu Tips)
सुंदर और आकर्षक होना चाहिए मेन गेट
किसी भी घर, ऑफिस या स्थान का मेन गेट सुंदर और आकर्षक होना चाहिए। उसके पास कूड़ा-कर्कट या किसी तरह की गंदगी नहीं होनी चाहिए। गेट के आसपास या बाहर की ओर यदि सुंदर पौधे हों तो निश्चित रूप से उस घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।
बॉलकनी में लटकाएं विंडचाइम्स
चीनी मान्यताओं के अनुसार विंडचाइम्स की मधुर आवाज घर में गुडलक लेकर आती है। यही कारण है कि इन्हें घरों में लटकाया जाता है। हालांकि विंडचाइम्स लगाने के भी कुछ नियम हैं। इन्हें घर के किसी खुले स्थान (जैसे बालकनी, बरामदा आदि) में लटकाना चाहिए। बंद कमरे में भूल कर भी न लगाएं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं
ऐसे रखें फर्नीचर
घर में फर्नीचर इस तरह रखा होना चाहिए कि वह मेन गेट के सामने तो हो परन्तु ठीक सामने न हो वरन वहां से बाहर का नजारा भी देखा जा सके। यदि फर्नीचर को गेट के ठीक सामने रखेंगे तो गेट से आने वाली ऊर्जा बाधित होती है जो दुर्भाग्य का कारण बन सकती है।
पर्याप्त मात्रा में जल की एनर्जी
पृथ्वी पर जीवन के लिए जल अत्यावश्यक है। यदि घर बनाते समय जल तत्व का ध्यान नहीं रखा जाए तो यह भयंकर वास्तु दोष का कारण बनता है। अत: घर में पानी का स्थान ईशान कोण में बनाएं तथा घर से गंदा पानी बाहर निकालने के लिए पूरी तरह से व्यवस्था रखें। वास्तु शास्त्र और फेंग शुई दोनों के अनुसार ऐसा नहीं करना आपके घर में गरीबी लाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines