Panchak on Dussehra 2023: शारदीय नवरात्रि अब समापन की ओर है। ऐसे में पंचांग के अनुसार महा नवमी मनाई जा रही है। जिसके बाद कल यानी 24 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन की परंपरा है। दशहरा को विजयादशमी भी कहते हैं। पंचांग के अनुसार, इस बार दशहरा पर पंचक का साया है। पंचक के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दशहरा पर रावण दहन के लिए शुऊ मुहूर्त क्या है?
दशहरा की सुबह से शुरू हो जाएगा पंचक
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों और पंचांग के मुताबिक, इस साल दशहरा पर सुबह 4 बजकर 23 मिनट से ही पंचक शुरू है। जबकि पंचक की समाप्ति 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। ऐसे में जानकार बता रहे हैं कि पंचक होने की वजह से रावण के पुतले के साथ 5 अन्य पुतले भी दहन करें ताकि पंचक के कुप्रभाव को भस्म किया जा सके।
यह भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: विजयादशमी के दिन इस पक्षी के दर्शन मात्र से खुल जाती है किस्मत, मिलती है हर काम में सफलता
लाभ-अमृत शुभ चौघड़िया मुहूर्त
दशहरा को लेकर ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि रावण दहन के समय पांच अन्य पुतलों का भी दहन करना चाहिए ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो साथ ही पंचक दोष से भी निवृत्ति की जा सके। पंचांग के अनुसार, दशहरा के दिन यानी 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक लाभ-अमृत और चर के चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines