Dussehra 2025 Rashifal: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से दशहरा के पर्व का खास महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन लोग भगवान राम की पूजा करके रावण दहन करते हैं. साथ ही आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा करके दुर्गा विसर्जन किया जाता है. इस बार 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही इस दिन प्रात: काल 2 बजकर 27 मिनट पर बुध और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 90° पर स्थित होंगे, जिस कारण ‘केन्द्र दृष्टि योग’ बनेगा.
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, त्वचा, तर्क, संचार, वाणी और व्यापार का दाता माना जाता है, जबकि गुरु ग्रह ज्ञान, भाग्य, शिक्षा, विवाह, संतान, ऐश्वर्य, करियर, धर्म और धन का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब भी इन दोनों ग्रहों के संयोग से ‘केन्द्र दृष्टि योग’ बनता है, तब-तब कुछ राशियों को लाभ जरूर होता है. आइए जानते हैं किन तीन राशियों को इस बार दशहरा पर बुध-गुरु के ‘केंद्र दृष्टि योग’ से लाभ होने की संभावना अधिक है.
वृषभ राशि
बुध-गुरु के ‘केंद्र दृष्टि योग’ से वृषभ राशिवालों को सबसे पहले और अधिक समय तक लाभ होने की संभावना है. बीते कुछ समय से यदि आप घर की किसी समस्या के कारण परेशान हैं तो आपको जल्द चिंता से राहत मिलेगी. नौकरी कर रहे जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा और समय पर सभी कार्य पूरे होते चले जाएंगे. वहीं, जिन लोगों का खुद का बिजनेस या दुकान है, उन्हें आर्थिक परेशानी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: दशहरा पर इस मुहूर्त में करें भाई का तिलक, जानें तिथि और कान पर जौ लगाने का महत्व
सिंह राशि
दशहरा के बाद का समय सिंह राशिवालों के लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा. यदि किसी से कर्ज ले रखा है तो आप समय पर उनके पैसे वापस कर देंगे. इसके अलावा करियर संबंधी समस्याओं से युवाओं को छुटकारा मिलेगा. उम्रदराज जातक सेहतमंद महसूस करेंगे और घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए त्योहारों के सीजन में किसी बड़े घर से शादी का रिश्ता आ सकता है.
वृश्चिक राशि
दशहरा से वृश्चिक राशिवालों का अच्छा समय शुरू होगा. यदि आपको पैसों की जरूरत है तो अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी. उम्मीद है कि आने वाले समय में आपको न तो मानसिक और न ही शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. जहां एक तरफ घर में सुख और शांति बनी रहेगी. वहीं, दूसरी तरफ सेहत में सुधार होगा और आप पहले से कहीं ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे. इसके अलावा आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप अपने आपको अट्रैक्टिव बनाने के लिए मेहनत करेंगे.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज से शुरू हुए 3 राशियों के अच्छे दिन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 29 सितंबर का दिन?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines