Durva Niyam: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस तरह भगवान गणेश की पूजा में मोदक का भोग लगया जाता है, ठीक उसी प्रकार दूर्वा चढ़ाने का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने से संसार के सुख और संपदा में वृद्धि होती है। इसके साथ ही जीवन खुशहाल रहता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा बिना दूर्वा के अधूरी मानी जाती है। तो आइए जानते हैं आखिर भगवान गणेश को क्यों चढ़ाया जाता है दूर्वा। इसके साथ ही इसके पीछे का कारण, नियम और मंत्र के बारे में जानते हैं।
गणपति को क्यों चढ़ाया जाता है दूर्वा
आध्यात्मिक कथाओं के अनुसार, प्राचीनकाल में अनलासुर नाम का एक राक्षस था, उसके प्रकोप से धरती और स्वर्ग पर कोहराम मचा हुआ था। दैत्य ऋषियों और साधारण मनुष्यों को जिंदा ही निगल जाता था। राक्षस के अत्याचारों से त्रस्त होकर सभी देव महादेव के पास पहुंचे और प्रार्थना किए। उनके प्रार्थना को सुनकर कहा कि अनलासुर का वध सिर्फ श्री गणेश ही कर सकते हैं। तब, फिर सभी देवों और ऋषियों ने भगवान गणेश से प्रार्थना किया। भगवान गणेश उनके प्रार्थना को स्विकार कर दैत्यराज अनलासुर को निगल लिया। दैत्य को निगलने के बाद गणेश जी के पेट में जलन होने लगी। तब ऋषि कश्यप ने भगवान गणेश के पेट की जलन को खत्म करने के लिए दूर्वा की 21 गांठे बनाकर खाने को दीं। दूर्वा खाकर गणेश जी के पेट की जलन कम हुई। तब से ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश को दूर्वा बहुत ही प्रिय हैं।
दूर्वा चढ़ाने का नियम
- भगवान गणेश को दूर्व बहुत ही प्रिय हैं। दूर्वा चढ़ाने के लिए उसे अच्छे से साफ पानी से धो लें।
- इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि दूर्वा किसी मंदिर या बगीचे का ही होना चाहिए। गंदे स्थान का नहीं होना चाहिए।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को दूर्वा कभी भी जोड़ा में चढ़ाना चाहिए।
- भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाते समय श्री गणेश के कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इन मूलांक वालों को होगा अचानक धन लाभ, नौकरी में भी तरक्की के हैं योग
भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने का मंत्र
- ऊँ गं गणपतेय नम:
- ऊँ गणाधिपाय नमः
- ऊँ उमापुत्राय नमः
- ऊँ विघ्ननाशनाय नमः
- ऊँ विनायकाय नमः
- ऊँ ईशपुत्राय नमः
- ऊँ सर्वसिद्धिप्रदाय नम:
- ऊँएकदन्ताय नमः
- ऊँ इभवक्त्राय नमः
- ऊँ मूषकवाहनाय नमः
- ऊँ कुमारगुरवे नमः
यह भी पढ़ें- परिवर्तिनी एकादशी पर क्या करें क्या न करें, जानें यहां धार्मिक नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines