Diwali 2023: दिवाली का त्यौहार कुछ दिन बाद आने वाला है। दिवाली को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 12 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि दिवाली के दिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसका ज्योतिष एवं वास्तु महत्व बढ़ जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन पूजा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना पड़ता है। मान्यता है कि दिवाली की पूजा में कुछ ऐसे फूल होते हैं, जिनका इस्तेमाल करना मनाही होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि दिवाली की पूजा में कौन से फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।
इन फूलों का न करें इस्तेमाल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिनों में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि जो जातक दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनका घर धन-धान्य से भरा रहता है और कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- घर की उत्तर दिशा में कभी भी भूलकर ना करें लाल रंग का इस्तेमाल, वरना हो पल भर में हो जाएंगे कंगाल
दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा में फूल अर्पित करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली पूजा में कुछ फूल का इस्तेमाल करना वर्जित है। जो जातक इन नियमों का पालन नहीं करता है उसके घर से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही घर में दोष पैदा होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली पूजा में कनेर, धतूरा, मदार, तगर, हरसिंगार, सूखे फूल, जमीन पर गिरे हुए फूल आदि इन फूलों को भूलकर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा में नहीं अर्पित करनी चाहिए। अन्यथा इन फूलों को चढ़ाने से घर में दोष उत्पन्न होता है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को भूलकर न दें 3 तोहफा, वैवाहिक जीवन में बिगड़ सकता है रिश्ता
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
5 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines