Diwali 2023 Peeli Kaudi Upay: दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के मुताबिक अमावस्या तिथि की 12 नवंबर को यानी आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 13 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक मान्य है। ऐसे में दिवाली का पर्व 12 नवंबर को यानी आज ही मनाया जा रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं दिवाली के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश समेत मां काली की पूजा की जाती है। ताकि पूरे साल घर में सुख-सुमृद्धि और बरकत होती रहे। आइए आज दिवाली पर जानते हैं कि लक्ष्मी पूजन के बाद तिजोरी में किस एक चीज को रखने से धन की कमी नहीं होती है।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक आज यानी 12 नवंबर को स्थिर लग्न वृष राशि में शाम 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक है। प्रदोष काल से युक्त यह शुभ मुहूर्त दीप जलाने के लिए भी श्रेष्ठ माना जा रहा है। ऐसे में इस दौरान मां लक्ष्मी समेत भगवान गणेश की पूजा करने के हर मनोकामना पूर्ण होगी।
यह भी पढ़ें: दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त, स्थिर लग्न, प्रदोष काल, निशीथ काल समेत घर-ऑफिस-फैक्ट्री में पूजा का समय जानिए
पीली कौड़ी का उपाय
ज्योतिषाचार्य पं. मणिभूषण झा के मुताबिक, दिवाली पर आज प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा के बाद तिजोरी में पीले रंग की कौड़ी को रखना बेहद शुभ और लाभकारी साबित होगा। दरअसल ऐसा करने से तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है। ध्यान रहे कि मां लक्ष्मी की पूजा के बाद पीली कौड़ी को लाल कपड़ें में बांधकर रखना है। इसके अलावा अगर भाई दूज तक उसकी पूजा की जाए तो और अधिक शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines