Dhanteras 2023 Lucky Things: सनातन धर्म में धनतेरस पर्व को सुख-समृद्धि और खुशहाली के तौर पर देखा जाता है। इस दिन धन के देवता कहे जाने वाले कुबेर की पूजा होती है। इस अलावा इस दिन लोग सुख-समृद्धि के लिए मूल्यवान धातु के सिक्के, नए बर्तन, आभूषण और कपड़े खरीदते हैं। इस साल धनतेसर का पर्व 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक वैसे तो इस दिन नए सामान की खरीदारी करना शुभ है, लेकिन इसके अलावा धनतेरस पर छिपकली समेत 5 चीजों का दिखना भी बेहद शुभ है। मान्यता है कि यह मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत देती हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ है।
किन्नर
धनतेरस के दिन किन्नरों का दिखना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर धनतेरस के दिन कोई किन्नर स्वेच्छा से सिक्का चूमकर आपकी हथेली पर रख दे तो कभी पैसों की किल्लत नहीं रहती है।
छिपकली
शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन छिपकली का देखना शुभ है। दरअसल शास्त्रों में छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक के तौर पर देखा गया है। ऐसे में अगर धनतेरस के दिन छिपकली दिखे तो समझना चाहिए कि घर में मां लक्ष्मी की उपस्थिति है।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ व्रत पर अगर न दिखे चांद तो कर लें यह आसान उपाय, अखंड सौभाग्य में लग जाएंगे चार चांद!
उल्लू
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन उल्लू का दिखना भी बेहद शुभ है। चूंकि उल्लू, मां लक्ष्मी का सवारी भी है। ऐसे में धनतेरस पर छिपकली का देखना धन के आगमन का संकेत देता है।
सफेद बिल्ली
शकुन शास्त्र के मुताबिक, धनतेरस के दिन सफेद बिल्ली का देखना काफी शुभ है। मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन सफेद बिल्ली दिखाई देती है तो यह इस बात का संकेत देता है कि रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं।
सड़क पर गिरे हुए सिक्के
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर सड़क पर गिरे हुए सिक्कों का दिखना या पाना शुभ संकेत है। दरअसल पैसे को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस दिन पैसा मिलना शुभ संकेत देता है। यह इस बात का भी संकेत देता है कि आने वाले समय में अकूत धन की प्राप्ति होगी।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth: करवा चौथ पर दोपहर 12 बजे से शुरू है राहु काल, सुहागिन महिलाएं कब पढ़ेंगी व्रत कथा? जानिए
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines