Dhanteras 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की भी पूजा होती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन विधि-विधान से उनकी पूजा करने से सौभाग्य के साथ धन की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन धन्वंतरि भगवान, लक्ष्मी जी और कुबेर जी महाराज की पूजा होती है। इसके साथ ही इस दिन खरीदारी भी की जाती है। मान्यता है कि जो जातक धनतेरस के दिन किसी चीज की खरीदारी करता है उसके संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।
सोने-चांदी की मूर्ति
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन सोने चांदी की मूर्तियां खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें- कार्तिक मास में क्यों किया जाता है दीपदान, जानें इसका महत्व और इतिहास
मिट्टी की मूर्ति
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन मिट्टी की मूर्ति खरद सकते हैं, क्योंकि मिट्टी की मूर्ति बेहद शुभ मानी जाती है।
अष्टधातु से बनी मूर्तियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन अष्टधातु से बनी मूर्तियां खरीदना शुभ माना गया है। आप चाहें, तो पीलत या चांदी की मूर्तियां भी खरीद सकते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान होना चाहिए कि प्लास्टर ऑफ पेरिस या प्लास्टिक की मूर्ति नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- कार्तिक मास में जरूर करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद
गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय सूंड का रखें ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब भी धनतेरस पर गणेश जी की मूर्ति खरीदना चाहते हैं, तो गणेश की जी सूंड का खास ख्याल रखें। गणेश जी की सूंड हमेशा बाईं ओर और हाथ में मोदक पकड़े होना चाहिए। इसके साथ ही गणेश जी अपने वाहन यानी चूहे पर बैठे हों। अगर ऐसा मूर्ति खरीदते हैं तो भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
देवी लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान
मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी हाथी या कमल पर विराजमान हों। मान्यता है कि इस तरह की मूर्ति खरीदकर घर लाने से घर में धन का की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- सोमवार की रात जरूर करें 5 चमत्कारी उपाय, चंद्र दोष और आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines