Tulsi Remedy on Dev Uthani Ekadashi 2023: देवउठनी एकादशी इस बार 23 नवंबर, गुरुवार को है। इसके अगले दिन तुलसी विवाह मनाया जाएगा। देवउठनी एकादशी के शुभ दिन पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। दरअसल देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। जिसके बाद से शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपायों को करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी पर तुलसी के जुड़े कौन-कौन से उपाय किए जाते हैं।
देवउठनी एकादशी पर तुलसी के उपाय
भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। ऐसे में देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होगा। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के निमित्त जो भी भोग की सामग्री बनाएं उसमें तुलसी का पत्ता जरूर डालें। ध्यान रहे देवउठनी एकादशी के दिन तलसी की हरी पत्तियों को तोड़ने से दोष लगता है। ऐसे में तुलसी के पत्ते पहले ही तोड़कर रख लें। तुलसी के पत्ते कभी बासी नहीं होते हैं।
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी का पूजन करते वक्त महिलाओं को बाल बांधकर रखना चाहिए। इसके अलावा तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी जरूर अर्पित करें। ऐसा करना शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह पर बनने जा रहे हैं 4 शुभ संयोग, मां लक्ष्मी की कृपा से ये राशि वाले बनेंगे धनवान!
देवउठनी एकादशी के दिन प्रदोष काल में पूजा के दौरान उनकी परिक्रमा जरूर करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में आर्थिक समस्याओं का अंत होता है।
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करें, फूल, धूप-दीप से उनकी पूजा करें और इस दौरान ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मां तुलसी बेहद प्रसन्न होती हैं। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 mins agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
16 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines