December Born Personality: ज्योतिष शास्त्र में जन्म मास के आधार पर भी भविष्यकथन किए गए हैं। अक्सर लोग इस बात को जानने की इच्छा रखते हैं कि दिसंबर यानी साल के आखिरी महीने में जन्म लेने वालों का भविष्य कैसा होता है। साथ ही इस महीने में जन्म लेने वाले जातकों की खूबियां या खामियां क्या-क्या होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि दिसंबर में जन्म लेने वाले जातकों में खूबियां और खामियां दोनों ही होती हैं। आइए अब ज्योतिषीय गणना के आधार पर यह जानने की कोशिश करते हैं कि क्या वाकई दिसंबर में जन्म लेने वाल किस्मत के धनी होते हैं? अगर हां, तो उनकी खासियतें क्या-क्या होती हैं।
दिसंबर में जन्म लेने वालों व्यक्तित्व
ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, दिसंबर में जन्म लेने वाले जातकों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। दिसंबर में जन्म लेने वाले अधिकांश जातक आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इन लोगों में दूसरो को आकर्षित करने के क्षमता प्रबल होती है। इसके साथ ही ये अपनी बात दूसरों के समक्ष स्पष्टता से रखते हैं। हलांकि कई बार ये अपनी बेवाकी की वजह से दूसरों के दुश्मन भी बन जाते हैं। इसके अलावा दिसंबर में जन्म लेने वाले जातक दूसरों को मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है। इनके कुशल नेतृत्व क्षमता की वजह से बड़े-बड़े संस्थान खूब तरक्की करते हैं। दिसंबर में जन्म लेने वाले जातक बड़े वैज्ञानिक, अच्छे लेखक, कलाकार और संगीतज्ञ होते हैं।
किस्मत के होते हैं धनी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर महीने में जन्म लेने वाले जातकों को बृहस्पति देव की कृपा से जीवन में हर सुख प्राप्त होता है। साथ ही दिसंबर में जन्म में जन्म लेने वाले जातकों का आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है। दिसंबर में जन्म लेने वाले जातकों का शैक्षणिक जीवन भी अच्छा रहता है। पढ़ाई-लिखाई में ये में औरों के कहीं आगे रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि दिसंबर में जन्म लेने वाले जातक अपनी काबीलियत के बल पर जीवन में बहुत आगे बढ़ते हैं।
यह भी पढ़ें: दिसंबर में सूर्य-गुरु समेत 5 ग्रह बदलेंगे चाल, 8 राशियों के आएंगे अच्छे दिन!
दिसंबर में जन्म लेने वालों का स्वास्थ्य
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिसंबर में जन्म लेने वालों का स्वास्थ्य थोड़ा प्रतिकूल रहता है। दरअसल इस महीने में जन्म लेने वाले जातक घुमक्कड़ स्वभाव के होते हैं। ये घूमने-फिरने में काभी दिल्चस्पी रखते हैं। यही वजह है कि घूमने के चक्कर में ये अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसकी वजह से इनका स्वास्थ्य अक्सर बिगड़ता रहता है। दिसंबर में जन्म लेने वाले जातक बेवजह चिंता में डूब जाते हैं। कुल मिलाकर दिसंबर में जन्म लेने वालों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत पड़ती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
10 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines