Chhath Puja 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2023 में छठ पूजा के लिए नहाय-खाय 17 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि इस दिन छठ व्रती नदी या घर में स्नान करते हैं। इस दिन सिर्फ एक बार ही भोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नहाय खाय वाले दिन व्रती महिलाएं घर की सफाई करती हैं। इसके अलावा इस दिन से ही छठ पूजा के लिए प्रसाद बनने शुरू हो जाते हैं। परंपरानुसार, इस दिन लौकी या कद्दू की सब्जी बनाई जाती है। वहीं इस दिन भोजन में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
छठ पूजा 2023: खरना
नहाय-खाय के बाद छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना करते हैं। इस साल यानी 2023 में खरना 18 नवंबर, शनिवार को है। मान्यतानुसार, इस दिन व्रती महिलाएं गुड़ की खीर प्रसाद के तौर पर बनाती हैं। इस प्रसाद को रात में खाया जाता है। साथ ही अन्य लोगों के बीच इस प्रसाद को बांटा भी जाता है। इसके बाद से ही व्रती 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू करते हैं।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Transit 2023: आज से 2025 तक 4 राशियों पर राहु-केतु रहेंगे मेहरबान, होता रहेगा छप्परफाड़ धन लाभ!
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य के अर्घ्य देने का विधान है। इसके अलावा इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए अर्घ्य के सूप को ठेकुआ, फल, मिठाई इत्यादि से सजाया जाता है। फिर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य
छठ पूजा के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। इस दिन व्रतधारी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का समापन करते हैं। इस साल 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कार्तिक मास में भूलकर भी न करें तुलसी से जुड़ी 5 गलतियां, अच्छी कमाई के बावजूद भी नहीं टिकेगा पैसा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines