Chandra Gochar 2025 Effect On Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को एक महत्वपूर्ण दर्जा प्राप्त है. इस ग्रह की समय-समय पर चाल बदलती है. खासकर, राशि और नक्षत्र परिवर्तन देखने को मिलता है. हालांकि, अब एक बार फिर चंद्र ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन किया है. 25 दिसंबर 2025 को चंद्र ग्रह का कुंभ राशि में रहते हुए सुबह 8 बजे के आसपास शतभिषा नक्षत्र में गोचर हुआ है. राहु ग्रह को शतभिषा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो कि भौतिक सुख-सुविधाओं और इच्छापूर्ति के कारक हैं. चंद्र ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से वैसे तो 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा, लेकिन तीन राशियों के जीवन में बड़े व सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है.
उम्मीद है कि आने वाला समय मेष राशि, कर्क राशि और तुला राशि वालों के लिए नई उपलब्धि, खुशियां और मौके लेकर आएगा. आइए विस्तार से जानते हैं मेष राशि, कर्क राशि और तुला राशि वालों के आने वाले समय के बारे में.
मेष राशि:-
चंद्र ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से मेष राशि वालों के जीवन की कई समस्याएं कुछ समय के लिए खत्म होंगी. आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और समाज में आपके काम को नई पहचान मिलेगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में उन्हें नए बदलाव देखने को मिलेंगे. उम्मीद है कि इन बदलावों से आपको लाभ होगा और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे. इसके अलावा कारोबारियों को दिन-रात मेहनत करने के बाद कोई बड़ा ऑर्डर मिल जाएगा. आने वाले समय में आपको किसी बड़ी आर्थिक परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा.
कर्क राशि:-
ग्रह चंद्र के गोचर के सकारात्मक प्रभाव से कर्क राशि वालों के जीवन में स्थिरता आएगी. आप अपने जीवन में एक ठहराव महसूस करेंगे. इसके अलावा आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में किसी बड़ी व छोटी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. उम्मीद है कि समय पर आप टारगेट अचीव कर लेंगे, जिसके बाद आपको कोई शानदार तोहफा मिलेगा. हालांकि, इस दौरान कारोबारियों को ऑर्डर पूरा करने में जी तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी. 2026 के शुरू होने से पहले जमीन का सौदा फाइनल करना सही रहेगा.
तुला राशि:-
मेष और कर्क के अलावा तुला राशि वालों के जीवन में भी इस समय खुशियों का वास होगा. जो लोग किसी बड़े कॉम्पिटिशन में भाग लेने की सोच रहे हैं, उन्हें उसमें सफलता मिलेगी. इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को मन के मुताबिक नौकरी मिलेगी. आने वाले कुछ समय में आप अपनी माता के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मानसिक शांति और मन में उठ रहे सवालों का जवाब मिलेगा. हालांकि, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. इस दौरान अपनी सेहत में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines