चंद्र देव को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है, जो मन, सुख, लग्जरी लाइफ, मनोबल, विचार, माता और चंचलता आदि का नियंत्रण करते हैं। मात्र सवा दो दिन तक ही चंद्र देव किसी राशि में विराजमान रहते हैं। अन्य ग्रहों की तुलना में चंद्र देव सबसे जल्दी व अधिक बार राशि गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 15 मई 2025 को दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर चंद्र देव ने धनु राशि में गोचर किया है। 18 मई 2025 को प्रात: काल 12 बजकर 3 मिनट तक चंद्र देव मकर राशि में ही रहेंगे।
आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए चंद्र का ये गोचर आर्थिक, करियर, सेहत और संबंध आदि के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
चंद्र के इस गोचर का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। युवाओं को अपनी प्रतिभा की पहचान होगी और वो करियर को लेकर सीरियस होंगे। नौकरीपेशा जातकों के विचारों और कार्यों को ऑफिस में सम्मान मिलेगा, जिससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। उम्रदराज जातकों को धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक शांति मिलेगी।
- उपाय- चांदी का कड़ा पहनें।
- सावधानी- वाहन धीरे चलाएं।
तुला राशि
कर्क के अलावा तुला राशि के जातकों को भी चंद्र की बदली चाल से लाभ होगा। माता के साथ संबंध मजबूत होंगे और घर में खुशी का माहौल रहेगा। युवाओं को सार्वजनिक मंच पर बोलने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा और कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। पुराने निवेश से मुनाफा होना शुरू होगा। उम्मीद है कि जल्द आप अपनी ड्रीम कार खरीद लेंगे।
- उपाय- मोती रत्न धारण करें।
- सावधानी- सेहत के प्रति लापरवाही न दिखाएं।
मीन राशि
चंद्र की कृपा से मीन राशिवालों को मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने विचारों व मोटिव को लेकर स्पष्ट होंगे और मन स्थिर रहेगा। नए संपर्क बनने से करियर में लाभ होगा। लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो वो पास हो जाएगा। मनचाही संपत्ति खरीद पाएंगे। दुकानदारों को इस महीने अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग हैं।
- उपाय- बरगद के पेड़ में जल चढ़ाएं।
- सावधानी- पैसों का लेन-देन जल्दबाजी में न करें।
ये भी पढ़ें- Numerology: परिवार की विरासत को आगे लेकर जाते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, नहीं मानते आसानी से हार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines