Budh Margi 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो तर्क, वाणी, त्वचा, कारोबार और संचार आदि के कारक ग्रह हैं। बुध देव समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर के अलावा बुध सीधी चाल यानी मार्गी और उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में भी जाते हैं। बुध के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का जितना प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है, उतना ही असर वक्री और मार्गी चाल का भी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से करीब 6 महीने बाद 11 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर बुध देव मार्गी होंगे। चलिए जानते हैं बुध की मार्गी चाल से कर्क समेत किन तीन राशियों को खास फायदा होने की संभावना है।
मिथुन राशि
बुध का मार्गी होना सबसे ज्यादा मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे छात्रों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। अच्छा काम करने के कारण नौकरीपेशा जातकों को बॉस की तरफ से पुरस्कार मिल सकता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और तनाव कम होगा। जिन जातकों की आयु 35 से 89 के बीच है, उन्हें अगस्त माह से पहले कोई गंभीर रोग होने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें- Video: फरवरी के अंत में बिगड़ेगी इस राशि के लोगों की सेहत, भटकेगा मन!
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का सीधी चाल चलना अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों की कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी। जिन लोगों की खुद की दुकान है या अपना बिजनेस है, उन्हें धन की प्राप्ति होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियों का आगमन होगा और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी, जिसके कारण उम्रदराज जातकों का मूड सही रहेगा।
धनु राशि
बुद्धि कौशल से किए गए कार्यों में छात्रों को सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, जिससे मूड खुशनुमा रहेगा। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। दोस्तों के साथ एक हफ्ते के लिए घूमने जाने का प्लान बन सकता है। कारोबारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होने से उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। उम्रदराज जातकों को स्किन संबंधी रोग और दर्द से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Mangal Yuti 2025: चंद्र-मंगल की युति इन 3 राशियों को करेगी मालामाल, नई नौकरी के साथ धन लाभ के योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 hr agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines