Guru Budh Ki Yuti: ये तो हम सभी जानते हैं कि ग्रहों के साथ राशियों पर भी कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे में व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलता रहता है। कई बार ग्रह का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना या बदलाव करना कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली रहता है, तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इस बार गुरु-बुध का गोचर 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए भाग्य खोलने वाला है। दोनों ग्रहों की युति से नवपंचम योग बन रहे हैं जिससे कई राशियों की किस्मत चमक सकती है।
बता दें कि 8 अप्रैल 2024 तक बुध ग्रह, मेष राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान नवपंचम राजयोग रहेगा और गुरु-बुध की युति से कुछ राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा, आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों का भाग्य खुलेगा।
कर्क राशि
12 राशियों में से 3 भाग्यशाली राशियों में से एक कर्क राशि है। इस राशि के लोगों को गुरु-बुध की युति से कई तरह के लाभ होंगे। कामकाज में तरक्की और कार्यस्थल में बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रुके कार्य पूरे होंगे और जीवन में सफलता पाने के नए रास्ते भी खुलेंगे। आर्थिक संकटों से अब आपको छुटकारा मिलेगा। कहीं बाहर जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि
गुरु-बुध की युति से सिंह राशि के लोगों का भाग्य खुलेगा। आने वाला समय आपके लिए कई तरह के अवसर लेकर आएगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आपका पार्टनर आपको पूरी तरह से सहयोग करेगा। धन में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। आपकी बोली से लोगों के बीच अच्छे संबंध बन सकेंगे।
धनु राशि
गुरु-बुध की युति से धनु राशि के लोगों तरक्की हासिल हो सकती है। ऐसे काम जिन्हें काफी समय से करने की सोच रहे थे, वो पूरे होंगे और सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाएं आपके पास खुद चलकर आएंगी। परिवार के लोगों के साथ हो रहे मतभेद दूर होंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और धन प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर में तुलसी रखने से पहले जान लें नियम, वरना बढ़ सकती है मुश्किलें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines