हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Budh Ast 2024: बुध ग्रह का अस्त होना 3 राशियों के लिए वरदान समान, खुशियों और धन से भर जाएगी झोली!

Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह बुध 14 सितंबर यानी आज से अस्त हो रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार कहे गए बुध के अस्त होने यह 3 राशियों के लिए वरदान समान है और इन राशियों के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार, लाभ, धन, वाणी और बुद्धि का स्वामित्व प्राप्त है, जो जीवन जीने के लिए बेहद आवश्यक हैं। जब भी बुध राशि परिवर्तन करते हैं या अपने नक्षत्र में बदलाव करते हैं या फिर वक्री और मार्गी होते हैं या उदय और अस्त होते हैं, तो जीवन के इन सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहरा असर होता है। 14 सितंबर यानी आज से बुध सिंह राशि में अस्त हो रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को यह मालामाल बना सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

बुध अस्त का राशियों पर सकारात्मक असर

मेष राशि

बुध अस्त होने पर भी मेष राशि के जातकों को अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखने और दूसरों को समझाने में सफलता मिलेगी। आपकी बुद्धि और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। लेखन, पत्रकारिता और संचार से जुड़े लोगों को आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट जातकों छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: सावधान! भूल से भी घर में यहां न लगाएं पूर्वजों और दिवंगतों की फोटो, जानें सही दिशा और स्थान

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर बुध अस्त का सकारात्मक असर होने के योग हैं। बुध का अस्त होना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। आप अधिक एकाग्रचित होकर अपने कामों को पूरा कर पाएंगे। आय के नए स्रोत मिलने से आमदनी बढ़ सकती है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में स्थिरता आएगी। निवेश से लाभ होगा। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांचक पल बिताने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि

बुध के अस्त के होने से तुला राशि के जातकों के स्वभाव और मानसिक स्थिति पर सकारात्मक असर होगा। आप अधिक संतुलित और शांत रहेंगे। आमदनी बढ़ाने के आपके उचित प्रयासों के परिणाम सामने आएंगे, आय में वृद्धि होगी। यह समय निवेश के लिए भी उत्तम है, लाभ होगा। नौकरी में कलीग का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें