Shami Plant Tips: भारतीय ज्योतिष में कुछ पौधों का सीधा संबंध ग्रहों और नक्षत्रों से बताया है। शमी एक ऐसा ही पवित्र पौधा है, जो शनि ग्रह से जुड़ा है। मान्यता है कि शमी के पौधे में शनिदेव का वास होता है। शमी के पौधे को घर के बगीचे या घर में लगाने से शुभता में वृद्धि होती है। जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं। इसकी पत्तियां भगवान शिव को भी प्रसन्न करने के लिए भी अर्पित की जाती हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शमी के पौधे को नियमपूर्वक लगाने से ही लाभ होता है, अन्यथा यह एक सामान्य पौधे की तरह साबित होगा। साथ ही यह भी माना जाता है कि इसका बहुत सम्मान से देखभाल करना चाहिए। इसे लगाने और इसके रखरखाव में गलती की गुंजाइश नहीं है, वरना लाभ की जगह होने लगती है। आइए जानते हैं, शमी का पौधा कब और किस दिशा में लगानी चाहिए और किन बातों ध्यान रखना चाहिए?
कब लगाएं शमी का पौधा?
शमी के पौधे को लगाने का सबसे उपयुक्त दिन शनिवार है। इसे आप सीधे जमीन में या गमले में भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि शमी के पौधे को नवरात्रि के समय विजयादशमी के दिन लगाने से विशेष लाभ होता है। शुभ मुहूर्त देखकर इसको सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को लगाया जा सकता है।
किस दिशा और कहां लगाएं शमी का पौधा?
अधिकांश लोग शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। आपका घर का प्रवेश द्वार चाहे जिस दिशा में हो, लेकिन जब आप घर से निकलते हों, तब शमी आपके दाहिने हाथ की तरफ होना चाहिए। यदि छत पर लगा रहे हैं, तो आप इसे दक्षिण दिशा में लगाएं।
शमी का पौधा लगाने में न करें ये गलतियां
- शमी का पौधा भूल से भी उस जगह पर नहीं लगानी चाहिए, जहां कूड़ा फेंका जाता हो। इसे नाली के पास लगाना भी वर्जित है।
- इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शमी के पास को कोई थूके नहीं।
ये भी पढ़ें: Astro Tips: रात को किचन में जूठे बर्तन छोड़ने से ये देवी-देवता होते हैं नाराज, बना सकते हैं कंगाल
- इसे कभी गंदी और बदबूदार मिटटी में नही लगाना चाहिए।
- घर के अन्दर शनि का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
- यदि शनि का पौधा आपकी बालकनी में है, तो ध्यान दें कि वह बाथरूम के पास न हो।
- शमी के पौधे के पास कोई धूम्रपान न करें।
बता दें, जिनके घर में शमी का पौधा मुरझा रहा हो या सूख गया है, तो जल्द से जल्द इसके ठीक होने का उपाय करना चाहिए, क्योंकि शमी का सूखना शनि संकट को बताता है।
ये भी पढ़ें: Astrology of Mirror: आईने पर न चिपकाएं बिंदी और स्टीकर, शरीर और मन पर पड़ता है ये असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines