Kala Dhaga ke Fayde: बुरी नजर से बचाने और बला टालने के लिए कलाई और पांव में काला बांधने की परंपरा कब से यह कह पाना कठिन है। प्राचीन काल की यह परंपरा बदलते समय के साथ एक स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुका है। लेकिन यह केवल नजरबट्टू या स्टाइल स्टेटमेंट भर नहीं है, बल्कि काला धागा कई आध्यात्मिक और ज्योतिषीय लाभ भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं, काला धागा बांधने के फायदे।
काला धागा पहनने के फायदे
सौभाग्य और समृद्धि
भारत में सदियों से काले धागे को नकारात्मक ऊर्जा हटाने और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला माना गया है। लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि इसे भाग्य और धन से भी जुड़ा माना जाता है। जो लोग बेहतर संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं, लेकिन चाहत पूरी नहीं हो रही है, वे लोग इसे अपनी कलाई पर पहनकर समृद्धि का द्वार खोल सकते हैं।
‘सेफ्टी शील्ड’ है काला धागा
ऐसे समाज में जहां तनाव और नकारात्मकता प्रचुर मात्रा में है, अपनी सेफ्टी के लिए उपाय ढूंढना जरूरी है। मान्यता है कि काला धागा एक ‘सेफ्टी शील्ड’ के रूप में काम करता है और बुरी शक्तियों और नेगेटिव ऊर्जाओं को दूर रखता है। इसे अपनी कलाई पर पहनने के बाद आंतरिक शुभता भी बढ़ती है।
आध्यात्मिक रुझान में बढ़ोतरी
अनेक आध्यात्मिक गुरु और साधू अपनी हाथों में काला धागा बांधते हैं। वे मानते हैं कि काला धागा पहनने से व्यक्ति के आध्यात्मिक संबंध में सुधार होता है। इससे अंतर्ज्ञान और जागरूकता बढ़ती है और चेतना की उच्च अवस्था तक पहुंचने में मदद मिलती है।
फोकस और मानसिक स्पष्टता
आज की तेज रफ्तार और भागम-भाग जिंदगी में फोकस बनाए रखना बहुत कठिन है। माना जाता है कि काले धागे में ऐसे गुण होते हैं जो ध्यान केंद्रित करने और सोच में स्पष्टता को बढ़ावा देते हैं। इसे अपनी कलाई पर पहनने से ध्यान केंद्रित करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है।
ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हम ब्रह्मांड का एक हिस्सा हैं और ब्रह्मांडीय ऊर्जा और ग्रहों की चाल हमें प्रभावित करती है। इस शास्त्र के मुताबिक, कलाई के चारों ओर काला धागा पहनने से ब्रह्मांड के अंतर्निहित चक्रों के साथ सामंजस्य बनाने और इन ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं के साथ खुद जोड़ने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: विवाह में देरी के लिए जिम्मेदार हैं ये ग्रह, कुंडली के 2 भाव दोष से पड़ता है खास असर
ये भी पढ़ें: कन्या राशि के लिए 5 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसमें दे सकते हैं सर्वश्रेष्ठ योगदान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
11 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines