Basant Panchami 2024 Yellow Color Importance: “बसंत पंचमी” एक ऐसा त्योहार है जिस दिन बिना मुहूर्त के भी शादी हो सकती है। मान्यता है कि अगर किसी जोड़ों की शादी के लिए शुभ मुहूर्त न निकल पा रहा हो और वो जल्दी शादी करना चाहते हैं तो इस दिन यानी बसंत पंचमी को विवाह किया जा सकता है। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करना भी शुभ माना जाता है।
ये दिन खासतौर पर विद्या की देवा मां सरस्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना और सरस्वती मां को पीला भोग लगाना बहुत शुभ होता है, लेकिन ऐसा क्यों क्या आपने सोचा है? अगर नहीं, तो आइए आपके कुछ सवालों का जवाब देने के साथ ही बसंत पंचमी पर पीले रंग का क्या खास महत्व है? जानते हैं।
Basant Panchami 2024 Date
बसंत पंचमी का दिन सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान और कला की देवी कहा जाता है। इस बार 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी मनाया जाएगा। इस दिन खासतौर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। पढ़ने, लिखने, बोलने और नाचने गाने की कृपा के लिए भी मां सरस्वती को याद किया जाता है।
ये भी पढ़ें- बसंत पंचमी की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व?
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन पीला कपड़ा पहनना चाहिए। इस दिन पीला कपड़ा पहनना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पीले रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ये रंग मांगलिक कार्यों में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
शादी, विवाह, पूजा, पाठ आदि में पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। धार्मिक ग्रंथो में पीला रंग विष्णु भगवान जी का बेहद प्रिय है और मां सरस्वती को भी पीला रंग बहुत ही प्रिय होता है। इस दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए पीला कपड़ा पहनना चाहिए। इससे मां सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं और मां सरस्वती की कृपा अपने भक्तों पर सदैव रहती है।
पीले रंग का भोग
मां सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र पहनाने के साथ ही आपको खुद भी इस दिन स्नान आदि करने के बाद पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। आप विद्या की देवी मां सरस्वती को पीले रंग का भोग भी लगा सकते हैं। इससे मां सरस्वती बहुत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को ज्ञान प्रदान करती हैं।
ये भी पढ़ें- Basant Panchami के दिन जरूर करें दो खास उपाय, मां सरस्वती को प्रसन्न करने का मौका
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines