Badrinath Dham: हिंदूओं के पवित्र धर्मस्थल और चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट आज बंद कर दिए जाएंगे। कपाट दोपहर 3.35 बजे विधि-विधान के साथ बंद होंगे तथा पूरे शीतकाल में बंद रहेंगे। कपाट बंद होने से पूर्व भगवान को माणा की बालिकाओं द्वारा बुना गया ऊन का कम्बल भी अर्पित किया जाएगा। यह कम्बल भगवान के विग्रह को ओढ़ाया जाएगा।
मंगलवार को शुरू हुई थी बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया (Badrinath Dham Kapat)
उल्लेखनीय है कि कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर में पंच पूजाएं करने की परंपरा रही है। इन पंच पूजाओं की शुरूआत मंगलवार से शुरू कर दी गई थी। ये पंच पूजाएं पूर्ण होने के बाद शनिवार 19 नवंबर 2022 को दोपहर 3.35 बजे पूरे विधि-विधान का पालन करते हुए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इन कपाटों को अगले वर्ष ग्रीष्म काल की शुरूआत में खोला जाएगा। तब तक भक्त श्रद्धालु जोशी मठ में स्थापित भगवान की प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar: राहु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल
कपाट बंद करने से पूर्व हुई ये पूजाएं
बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद करने के लिए कार्यवाही मंगलवार से आरंभ कर दी गई थी। सबसे पहले गणेश जी के मंदिर के कपाट बंद किए गए। इसके बाद 17 नवंबर 2022 को खड़ग पुस्तक की पूजा से हुई। इसके बाद अगले दिन 18 नवंबर को मां लक्ष्मी का आह्वान कर उनसे विष्णु जी के साथ विराजने की प्रार्थना की गई। कपाट खुलने के बाद लक्ष्मी जी को पुनः उनके मंदिर में (जो कि बद्रीनाथ धाम के पास में ही है) स्थापित कर वहीं पर उनकी पूजा की जाएगी। इसके बाद आज 19 नवंबर को मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
7 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines